भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक

भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य व देहात जिला अध्यक्ष सहीराम दुसाद की अध्यक्षता में 4 अक्टूबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शहर व देहात जिला पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक जिला उद्योग संघ में रखी गई, आज की बैठक में प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
विधायक डॉ गोपाल कृष्ण जोशी,देहात प्रभारी रामेश्वर भाटी ने अपने विचार रखे।
कैलाश मेघवाल ने बताया बीकानेर शहर में 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी द्वारा संभाग स्तर पर शक्ति केंद्र संयोजक का आयोजन किया जाएगा जिसमें शक्ति केंद्र संयोजक से ऊपर की श्रेणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे व प्रबुद्ध नागरीक बैठक का आयोजन संभाग स्तर पर बीकानेर शहर में किया जाएगा।
सत्य प्रकाश आचार्य ने बताया प्रदेश नेतृत्व द्वारा चर्चा कर कार्यक्रम का स्थान तय कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग व्यवस्थाओं का जिम्मा दिया जाएगा।
सहीराम दुसाद ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर टीम गठित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री मोहन सुराणा द्वारा किया गया
आज की बैठक में महामंत्री दाऊलाल हर्ष,पाबूदान सिंह राठौड़,सवाई सिंह तंवर,नितिन नाई, आसकरण उपाध्याय, उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा,गोविंद कच्छावा,गोरी शंकर अग्रवाल,चम्पालाल गेदर,वेद व्यास,कुलदीप मोदी,अशोक प्रजापत,कुम्भाराम सिद्ध,दीपक पारीक,फारुख पठान,शिवरतन शर्मा,छैलू सिंह शेखावत, मंत्री विष्णु पूरी,सलीम जोईया,रामकुमार व्यास, प्रवक्ता मनीष सोनी,दिनेश सारस्वत,मीडिया समन्वयक अशोक भाटी,विक्रम राजपुरोहित,कार्यालय मंत्री सुशील शर्मा,मंडल अध्यक्ष,आनद व्यास,शिव कुमार रंगा, विजय उपाध्याय,अमरदीप मारू, भंवरदास स्वामी,अमराराम,रामकरण सारण,बजरंगलाल,इंद्र ओझा,रामनिवास कस्वा,विनीत आसोप,रामदयाल मेघवाल,सूरजमल आड़,भंवर सिंह राठौड़,राजेश सियाग, मोर्चा अध्यक्ष, किशन चौधरी,असद राजा भाटी,ओम प्रकाश मीणा,जगदीश सोलंकी,धूड़ाराम डेलू,भंवरलाल जांगिड़,मधुरिमा सिंह,सरोज मरोठी,अशोक मीणा, जेठमल नाहटा,नारसिंह सेवग,विमल पारीक,अर्जुन कुमावत,सूरजमल उपाध्याय,मदन राजपुरोहित,रामेश्वर पारीक,अर्जुन पड़िहार उपस्थित रहे।

17 से 25 सितम्बर होगा सेवा सप्ताह।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर भाजपा बीकानेर शहर व देहात द्वारा 16 सितंबर को काव्यांजलि कार्यक्रम करवाएगी, इनमें अटलजी की उन्हीं की आवाज में रिकॉर्ड की गईं कविताओं का पाठ होगा, अटल जी की स्मृति को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी की सभी इकाइयां अटल जी को काव्यांजलि देंगी, इस दौरान कवि सम्मेलन भी होंगे, इनमें कवियों द्वारा अटलजी पर लिखी गईं कविताओं का भी पाठ किया जाएगा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के निर्देशानुसार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से 25 सितम्बर दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन तक सेवा कार्यक्रम का आयोजन होगा, पूरा सप्ताह अटल जी की स्मृति में ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाया जाएगा।

मनीष सोनी
जिला प्रवक्ता
भाजपा बीकानेर शहर।
9829291257

error: Content is protected !!