श्याम भाटी जिलाध्यक्ष व अमित बोयल महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

स्वास्थ्य विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों के चुनाव संपन्न
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, बीकानेर के मंत्रालयिक कर्मचारियों के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। श्याम भाटी जिलाध्यक्ष जबकि अमित बोयल जिला महामंत्री के पद पर निर्विरोध चुन लिए गए। पंकज त्यागी संरक्षक व अनिल शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के पद पर सरोज सींवर, दीपक गोदारा, इलियास व गणेश राणा चुने गए। नरपत सिंह वित्तीय सलाहकार, शिवशंकर भोजक विधि सलाहकार व रामेश्वर लाल जोशी प्रवक्ता के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। स्वास्थ्य भवन में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा की मौजूदगी में चुनाव के बाद पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

error: Content is protected !!