राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, जयपुर रवाना

बीकानेर। अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान राज्य मंत्रालियक कर्मचारी महासंघ के प्रांतव्यापी आह्वान पर जयपुर में चल रहे महापड़ाव में शामिल होने को लेकर राजस्व मंत्रालियक कर्मचारी संघ बीकानेर के बैनर तले राजस्व कर्मचारी मंगलवार से सामूहिक अवकाश पर चले गए है। इस कारण संभागीय आयुक्त, कलेक्ट्रेट, रसद कार्यालय, एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी, उपखण्ड अधिकारी, तहसील, कोषालय एवं सहायक कलक्टर कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया।
यह जानकारी देते हुए संघ के सचिव मनोज व्यास ने बताया कि संघ की बैठक कर्मचारी मैदान में हुई जिसमें सर्वसम्मति से जयपुर में चल रहे महापड़ाव में शामिल होने का निर्णय लिया गया। संभागीय आयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट, उपखण्ड अधिकारी, तहसील, कोषालय के कार्मिकों का एक दल जयपुर रवाना हुआ। कार्मिकों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थ्ति कार्यालयों के अलावा उपखण्ड स्तर पर बीकानेर, कोलायत, नोखा, श्रीडूंगरगढ़, लूनकरणसर, खाजूवाला, पूगल, छतरगढ़, बज्जू, महाजन में उपखण्ड अधिकारी, तहसील, उप तहसील, उप कोषालय के कार्यालयों के कार्मिकों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से इन कार्यालयों में कामकाज ठप से हो गया है।
बैठक में रमेश तनेजा, धर्मेन्द्र बोहरा, जुगलकिशोर छंगाणी, मनीष शर्मा, नवल सिंह, मनीष जोशी, सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह, भंवर ंिसह, मनोज व्यास, महावीर स्वामी, हनुमान आचार्य, रामेश्वरलाल जीनगर, लीलाधर बोहरा, मुजीबुर्रहमान, मो. युनुस, जयदयाल शर्मा, नटवरलाल, नरेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

(मनोज व्यास)
सचिव, राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ
बीकानेर

error: Content is protected !!