दीपावली पर श्रीनाथद्वारा में देशभर से पहुंचेंगे श्रद्धालु, दर्शन समय सारिणी जारी

बीकानेर । दीपावली पर श्री नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन करने पहुंचने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर मंडल की ओर से समय सारणी तय की गई है हालांकि समय सारणी में दर्शन का संभावित समय दिया गया है किंतु यह समय सारणी भी उन श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है जो राजस्थान ही नहीं वरन गुजरात महाराष्ट्र केरल पंजाब आदि देश भर के विभिन्न प्रदेशों से श्री नाथद्वारा श्रीनाथजी के दर्शन करने व अन्नकूट मनाने पहुंचते हैं। मंदिर मंडल नाथ द्वारा के मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेन्द्र ओझा के अनुसार 07.11.2018 को दीपावली पर श्री नाथ द्वारा में दर्शन-समय सारिणी तय की है।
मंगला दर्शन प्रात: 04.45 बजे से लगभग 1.00 घंटे तक खुले रहेंगे। इसीी तरह
श्रृंगार प्रात: 07.30 से लगभग 1.00 घंटे तक,
राजभोग चावल की सेवा प्रातः 11.45 से लगभग 1.00 घंटे तक,
गौ-पूजन (श्रीलालन सूरजपोल पधारेंगे, गौमाताजी पधारेंगी) (कान-जगाई) सायँ 05.00 से लगभग 1.00 घंटे तक,
गौमाताजी वापिस पधारने के बाद हटड़ी के दर्शन खुलेंगे, दर्शन सूरजपोल से खेवे से होंगे | सायँ 06.30 से लगभग 2.00 घंटे तक
लक्ष्मीपूजन (श्रीकृष्ण भण्डार में) रात्रि 08.30 से लगभग 1.30 घंटे तक किया जाएगा ।
इसी प्रकार 08.11.2018 को अन्नकूट उत्सव पर दर्शन समय सारिणी इस तरह संभावित रखी है।
मंगला प्रात: 05.30 से लगभग 1.00 घंटे तक,
विट्ठलनाथजी श्रीजी में पधारेंगे दोपहर 02.00 बजे लगभग,
गोवर्धनपूजा (श्रीलालन सूरजपोल पधारेंगे, गौमाताजी पधारेंगी) दोपहर 04.30 से लगभग 1.00 घंटे तक,
अन्नकूट के दर्शन रात्रि 09.00 से लगभग 2.30 घंटे तक,
लूट के दर्शन (भोग सरने के पश्चात्) रात्रि 11.45 से लगभग 1.30 घंटे तक,
ज्ञात रहे कि उदयपुर के पास श्री नाथ द्वारा में श्री नाथ जी का दर्शन करने व मनोरथ पुजाने देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

error: Content is protected !!