मेनार मेला में किया गया निशुल्क काढ़ा वितरण

राजकीय आयुर्वेद विभाग के वैद्यराज अंबा लाल जी मेनारिया के नेतृत्व में चैतन्य प्रभु राधे कृष्ण सेवा संस्थान एवं एसडीएम जागरुक पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में मेनार मेला में किया गया निशुल्क काढ़ा वितरण

मेनार || सिरोला के छप्पर में चल रहे छह दिवसीय अंबा माता पशु मेले में आज राजकीय आयुर्वेदिक विभाग के वैद्यराज अंबालाल जी मेनारिया के नेतृत्व में चैतन्य प्रभु राधे कृष्ण सेवा संस्थान एवं एसडीएम जागरूक पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क काढ़ा वितरण किया गया | इस कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पंच नारायण लाल दियावत, चैतन्य प्रभु राधा कृष्ण सेवा संस्थान के संस्थापक कैलाश चंद्र मेनारिया, जागरुक पत्रकार संघ के संरक्षक भीमराज मेनारिया , उपाध्यक्ष लोकेेश मेनारिया , समाजसेवी रंग लाल मेनारिया , राजकुमार , मांगीलाल लोहार वरिष्ठ पत्रकार, परी मेनारिया आदि ने सहयोग प्रदान किया | इस दौरान काढ़ा सेवन करनेे वालों को आयुर्वेदिक औषधि के लाभ की भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई | इस बारे में लोकेश मेनारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम परिवर्तन होनेेे के साथ ही मौसमी बीमारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है चिकित्सालय में भी मरीजोंं की संख्या बढ़ गई है मेले मेंं उड़ती धूल से भी बीमार होनेे की आशंका प्रबल हो जाती है ऐसे मेंं आयुर्वेदिक काढ़ा का सेवन काफी लाभप्रद होता है,लोगों में बीमारियां नहीं फैले और स्वस्थ और निरोगी बने रहे इसी मकसद से आज काढ़ा वितरण किया गया |

error: Content is protected !!