सिन्धी अकादमी द्वारा मासिक अदबी गोष्ठी का आयोजन

जयपुर, 14 नवम्बर (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित कार्यालय ’’अकादमी संकुल’’ में 14 नवम्बर, 2018 को मासिक साहित्यिक (अदबी) गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता सुश्री रोमा चांदवानी ’’आशा’’ ने की। गोष्ठी में लक्ष्मण भंभानी ने कहानी ’’लाचार’, डा.खेमचंद गोकलानी ने गजल ’’दियारी’’, कन्हैया अगनानी ने लघु कथा ’’दानु’’, हरीश करमचंदानी ने कविता ’’देर थियण खां पहिरीं’’ गोबिन्दराम माया ने आलेख ’’मां ऐं तू बचाये सघू था सिन्धी बोली’’ डा.हरि जे.मंगलानी ने गजल ’’दियो रोशन हुजे’’, टी0आर0शर्मा ने कविता ’’नेण बि बिया सुकी’’, सुरेश सिन्धु ने लेख ’’सिन्धी नाटक आखिर केसताई रहन्दो शौकिया’, भीलवाड़ा के डा0एस0के0लोहानी ’खालिस’ ने कविता ’’किथे प्यार न थी व´े’’, गुलाब मीरचंदानी ने कविता ’’माउ जी हालत’’, रमेश रंगानी ने कहानी ’’पुराणो एलबम’’ लक्ष्मण पुरसवानी ने कविता ’’खुशबू तुहिंजी’’, हेमन दास ने कहानी ’’सज्जनता (भलाई करणु ऐं ईश्वर भक्ति’’, पूजा चांदवानी ने कविता ’’किअं मां दियारीअ मल्हायां’, नन्दिनी पंजवानी ने कहानी ’’मन जो दियो’’ चन्द्रकांता पारवानी ने कविता ’’गुजिरियल दींह’’ गोपाल ने कविता ’’दियारीअ जो डिण’’, गोविन्द खेमचंदानी ने लेख ’’माली हाल दिण ऐं वार’’ पार्वती भागवानी ने कविता ’’छो’’, गायत्री ने कहानी ’’अें मुहिंजो हकु’’, वासदेव गिरयानी ने कविता ’’गुजारिश’, मोनिका पंजानी ने कविता ’’उम्मीद जी किरण’, रोमा चांदवानी ’’आशा’’ ने कविता ’’जुबान ते जाब्तो’’, प्रस्तुत की।
गोष्ठी में अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी, उपाध्यक्ष रमेश गुरसहानी, सदस्य नारी फुलवानी, किशोर मोतियानी एवं सिन्धी भाषी साहित्यकार, पत्रकार आदि उपस्थित थे।

(ईश्वर मोरवानी)
सचिव

error: Content is protected !!