पुरोहित विप्र फाउंडेशन जोन-1बी के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष

बीकानेर। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.सी.ए.सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि बीकानेर विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष भँवर पुरोहित को जोन-1बी के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। सुनील शर्मा ने जानकारी दी कि पुरोहित आगामी निर्णय तक अपने वर्तमान पदों के साथ उपरोक्त अतिरिक्त दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। विप्र फाउंडेशन के जोन 1 बी के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति पर विप्र बंधुओं ने भंवर पुरोहित को शुभकामनाएं तथा बधाई प्रेषित की। बधाई प्रेषित करने वालों में नंद किशोर गालरिया,राजा सेवग,अशोक थानवी,कर्मचारी नेता शंकर पुरोहित,रवीन्द्र जाजड़ा,हेमंत,अरुण कल्ला,गणेश पाणेचा,दिनेश चूरा सहित सैकड़ो विप्र बंधुओं ने बधाई दी। ज्ञातव्य रहें कि जोन-1 बी के प्रदेशाध्यक्ष का पद ताराचंद सारस्वत के त्याग पत्र से रिक्त हुआ हैं।
भंवर पुरोहित
प्रदेशाध्यक्ष,विप्र फाउंडेशन जोन-1 बी

error: Content is protected !!