सिद्धि कुमारी ने नैतिकता का शक्तिपीठ पर सजदा किया

गंगाशहर। बीकानेर पूर्व की भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी ने शनिवार को गंगाशहर स्थित नैतिकता का शक्तिपीठ पर पहुंची तथा आचार्यश्री तुलसी की समाधि पर सजदा किया। इस अवसर पर सिद्धि कुमारी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी के समाधि का दर्शन करना एक अद्भुत अनुभव है। यहां आकर आचार्यश्री तुलसी के जीवन प्रसंगों के बारे में विचारपूर्वक जानकारी प्राप्त हुई जो अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ परिसर में इतना आध्यात्मिक वातावरण पाकर मनोबल बढ़ा है और शरीर में उत्साहवर्द्धन हुआ है। इस दौरान सिद्धि कुमारी सहित अनेक लोगों ने नैतिकता का शक्तिपीठ परिसर में स्थित आचार्यश्री तुलसी की चित्र प्रदर्शनी व विशाल पुस्तकालय को देखा। सिद्धि कुमारी ने आचार्य तुलसी चित्र दीर्घा में आचार्य तुलसी के साथ अपने दादा स्व. करणीसिंह जी का फोटो देखकर गद्गद् हो गयी। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि बीकानेर पूर्व की भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी, महापौर नारायण चौपड़ा, पूर्व पार्षद झमकू देवी मघाराम नाई, जेठमल नाहटा सहित कई लोगों के साथ आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान पहंुचकर आचार्यश्री की समाधि स्थल के दर्शन किये और यहां राजस्थानी साहित्य शोध संस्थान का अवलोकन किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी का पूर्व पार्षद झमकू देवी नाई ने जैन पताका पहनाकर व महापौर नारायण चौपड़ा ने साहित्य व स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान तेरापंथी सभा के मंत्री अमरचन्द सोनी, व्यवस्थापक कन्हैयालाल रामपुरिया, नवरतन चौपड़ा, अशोक रामावत आदि मौजूद थे।
जैन लूणकरण छाजेड़
अध्यक्ष

error: Content is protected !!