केंसर रोगियों की सेवा पुण्य कार्य- भाजपा जिलाध्यक्ष डाड

शाहपुरा/ भीलवाड़ा/ रायला/
भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड ने कहा है कि रायला के निकट मोती बोर का खेड़ा में स्थित श्री नवग्रह आश्रम में असाध्य रोगों के उपचार के लिए जो प्रयास किये जा रहे है वो न केवल स्तुतीय है वरन वहां की सेवाओं से आम आदमी को प्रेरणा लेने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पद्धति से वहां पर जिस प्रकार से रोगियों की सेवा कर उनका उपचार किया जा रहा है निश्चित रूप से यह कार्य सनातन संस्कृति को संरक्षित रखने जैसा पुण्य कार्य है।
डाड ने उदयपुर के असिस्टेंड कमिश्नर मनफूलसिंह चोधरी के साथ नवग्रह आश्रम का निरीक्षण करने के साथ वहां उपचार कराने पहुंचे रोगियों से भी जानकारी प्राप्त की। डाड ने जब वहां पर देखा कि यहां भीलवाड़ा या राजस्थान ही देश दुनियां के रोगी उपचार कराने पहुंच रहे है तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार की संस्थाओं को सरकारी सरंक्षण मिलना ही चाहिए और वहां पर रोगियों की सेवा व्यवस्था के लिए कार्य करने चाहिए। इसके लिए सामाजिक संगठनों व भामाशाहों को भी आगे आना चाहिए।
आश्रम संचालक हंसराज चोधरी ने डाड सहित अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यहां वर्तमान में केंसर के उपचार के लिए देश दुनियां से प्रति सप्ताह ढाई हजार से ज्यादा रोगी आ रहे है। उनको निःशुल्क दवा उपलब्ध करायी जाती है। प्रति रोगी को प्रति माह की दी जाने वाली ओषधी की कीमत लगभग तीन हजार रू आती है। मानव सेवा परमो धर्म के सिद्वांत पर आश्रम की ओर से यह दवा निःशुल्क दी जाती है।
इस मौके पर कवि राजकुमार बादल ने रोगियों के मनोरंजन के लिए काव्य पाठ करते हुए कहा कि मानव सेवा के इस पुनित कार्य से प्रभावित होकर वो स्वयं प्रति माह वहां पर पहुंच कर रोगियों के मनोरंजन के लिए काव्य पाठ करेगें। बादल ने कहा कि कैदियों तक के लिए वो काव्य पाठ कर चुके है पर यहां रोगियों के लिए काव्य पाठ करने से उनको आत्मसुख की अनुभूति हुई है।
आश्रम प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लादूलाल तेली, चित्तौड़ भाजपा के उपाध्यक्ष सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। आश्रम संचालक हंसराज चोधरी ने आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी व अतिथियों को आश्रम का साहित्य भेंट किया। इस मौके पर प्रवेश आचार्य, हरफूल चोधरी, जितेंद्र चोधरी, सुरेंद्र सिंह व आश्रम के आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डा.शिवशंकर राड़, डा. लोकपाल आर्य, डा. प्रदीप चोधरी ने भी अतिथियों को आश्रम से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया।

मूलचन्द पेसवानी

error: Content is protected !!