जरूरतमंदों की सेवा सच्ची सेवा: कल्ला

बीकानेर। जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में जीवन की सच्ची खुशी छिपी है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मानव सेवा ही परम सेवा है। लोगों को ऐसे कार्यों में तन, मन, धन से आगे आना चाहिए। ये उद्गार राजस्थान वूलन इण्डस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कल्ला ने महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केन्द्र और संजीवनी लाइफ बियोंड कैंसर की ओर से कैंसर अस्पताल में कंबल वितरण कार्यक्रम में कहे। उन्होंने कहा कि संस्था ने जो ठंड के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को कंबल बांटने की पहल की है वह बहुत ही सराहनीय है। आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेन्टर के निदेशक डॉ एम पी बरडिया ने कहा कि संस्था द्वारा मरीजों को कंबलों करना साधूवाद का कार्य है। इनसे प्रेरणा लेकर अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को भी मरीजों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ एच एस कुमार ने कहा कि वास्तव में कैंसर पीडि़तों के लिए संजीवनी सेवा भाव का कार्य कर रही है। जिससे यहां आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को राहत मिलती है। संस्थान के कोऑर्डिनेटर अभिषेक जोशी ने बताया कि उनकी संस्था का प्रयास है कि छोटी-छोटी कोशिशों से हर किसी के चेहरे पे मुस्कान ला सके। संस्थान आगे भविष्य में इसी तरह से जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान कई मरीजों को बर्तनों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ आयुषी मलिक, मीनाक्षी भाटिया, बंशीलाल प्रजापत,चारू नाहटा,रेणू गुजराती,मनीषा डागा,संजय जोशी,रवि जोशी भी मौजूद थे।
शुरू हुआ क्लॉथ बैंक
संस्थान के कोऑर्डिनेटर अभिषेक जोशी ने बताया कि अस्पताल में जरूरतमंदों व कैंसर पीडि़तों के लिये क्लॉथ बैंक की शुरूआत भी अतिथियों की ओर से की गई है। इसके अलावा इस बैंक में मरीजों को बर्तन की सुविधा भी मुहैया रहेगी।

सादुल पब्लिक स्कूल की एलिमनी मीट 6 को
बीकानेर। सादुल पब्लिक स्कूल एल्युमिनी एसोसिएशन की सालाना मीट 6 जनवरी को स्कूल की प्लेटिनम जुबली के रूप में मनाई जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनिल आहूजा ने बताया कि नोबल वॉल्टर स्कूल 1944 में पब्लिक स्कूल बना था। इसे 75 साल हो गाए हैं। इस खुशी में इस बार एल्युमिनी मीट में बेंड शो जैसे कई आयोजन होंगे। स्कूल को सजाया जाएगा। गुरु शिष्य सम्मान की परंपरा का निर्वाह किया जाएगा। देश और विदेश में रहने वाले 200 से भी अधिक पूर्व छात्रों को निमंत्रण भेजा है।

error: Content is protected !!