महेश्वरी महिला समिति ने विद्यार्थियों को वितरित किये गर्म स्वेटर

बीकानेर। आज दिनांक ०९ जनवरी २०१९ को रा.आदर्श उ.मा. विद्यालय सेवगों की बगेची नत्थूसर गेट बीकानेर में बीकानेर महेश्वरी महिला समिति ने अध्यापक रामचन्द्र स्वामी की प्रेरणा से कक्षा १ से ८ तक विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किये। प्रधानाचार्य श्रीमती योगिता व्यास ने सभी आगुन्तकों का अतिथि सत्कार करते हुए विद्यालय की जानकारी दी और इस ठंड में बच्चों की आवश्यकता को पूर्ण करने पर धन्यवाद दिया। महेन्वरी महिला समिति की अध्यक्षा ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ-साथ स्वेटर वितरित किये व विद्यालय की अन्य आवश्यकता के बारे में जानकारी लेकर भविष्य में महेश्वरी महिला समिति व अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा सहयोग हेतु आश्वासन दिया गया व फर्नीचर, दरी आदि अन्य सुविधा विस्तार का भविन्य में पूर्ण प्रयास व उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मंच संचालन अनील व्यास ने किया। विद्यालय स्टॉफ, हैडटीचर अर्चना भटनागर, कविता जोशी, आशाजी, आभा पांडे, शिवकुमार पुरोहित, उमेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Rajesh Ojha
08094027122

error: Content is protected !!