राष्ट्रीय मतदाता दिवस

अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेन्द्र कुमार पारीक (जिला एंव सेशन न्यायाधीश) के निर्देशानुसार, सचिव पवन कुमार अग्रवाल (अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश) द्वारा आज दिनांक 25.01.2019 को राजकीय महारानी बालिका विद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर बालिकाओं हेतु एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शिविर में अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश पवन कुमार अग्रवाल ने बालिकाओं को मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत मतदान का अधिकार सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया। अग्रवाल ने यह भी बताया कि मन की शक्ति के समान मत की शक्ति है। जिस प्रकार आदमी मन में ठान कर कोई भी बड़े से बड़ा कार्य कर सकता है उसी प्रकार मतदाता बिना किसी प्रलोभन के स्ंवय विवेक से पूर्ण निष्ठा व निष्पक्षता के साथ अपने मत का प्रयोग करें तो सम्पूर्ण समाज का चहुंमुखी विकास सम्भव है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना शर्मा ने बालिकाओं को मतदान के लिए जागरूक करते हुए मतदान किए जाने की अपील की तथा अपने परिवारजनों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु बताया। अधिवक्ता मुजफ्फर उस्ता ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने व जागरूकता लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाना बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टेनो अहमद अली के द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!