औद्योगिक विकास में लिया जाएगा बीकानेर मूल के उद्योगपतियों से सहयोग-जिला कलक्टर

बीकानेर, 25 जनवरी। जिले में औद्योगिक विकास की गति लाने के लिए बीकानेर के प्रवासियों से सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए उद्योग विभाग से जुड़े अधिकारी महानगरों में जाकर ऐसे उद्योगपतियों से सम्पर्क कर उन्हें यहां उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करें और यहां उद्योग लगाने में राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली समस्त सुविधाओं के बारे में जानकारी दें।
गौतम शुक्रवार को कलेक्ट्रट सभागार में औद्योगिक सलाहाकार समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रवासी उद्योगपतियों तथा निवासियों को यहां से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन व राज्य सरकार स्तर पर जो भी सुविधाएं देय है वह उपलब्ध करवाई जाएगी तथा उन्हें सिंगल विंडो के तहत समस्त कार्यवाही निर्धारित समय में पूर्ण करने का भी भरोसा दिलाया जाए कि उनके एक आवेदन पर सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। जिला कलक्टर ने कहा कि पूरे देश में बड़े-बड़े उद्योगपितयों का बीकानेर से जुड़ाव है और वे अपनी मातभूमि के औद्योगिक विकास में अवश्य रूचित दिखाएंगे। इसके लिए जरूरति है कि उनसे सम्पर्क बनाकर यहां उपलब्ध भूमि, पानी, बिजली, सड़क सहित श्रमिक और अन्य संसाधन उपलब्ध करवाएं।
जिला कलक्टर ने कहा कि बीकानेर को एक हब के रूप में विकसित करने के लिए भी कार्य किया जाए। बैठक में डीपी पच्चीसिया व सुभाष मितल ने कहा कि रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन नहीं है। यहां उद्योगों के लिए एक फायर स्टेशन की स्थापना होनी चाहिए। जिला कलक्टर ने कहा कि रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र के लिए शिव वैली में फायर स्टेशन बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएगी। इसके लिए रीको व उद्योग विभाग, नगर विकास न्यास से सम्पर्क कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि करणी इण्डस्ट्रियल एरिया में फायर स्टेशन के लिए भी रीको व उद्योग विभाग के अधिकारी जमीन तथा अन्य सुविधाओं के बारे में पृथक से कार्ययोजना बनाए।
जिला कलक्टर ने महाप्रबंधक उद्योग से कहा कि केन्द्रीय जेल में 1207 बंदी है इन बंदियों को भी रोजगार से जोड़ने के लिए भी कार्ययोजना बनाए। सभी औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई की सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रीको तथा उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नियमित भ्रमण कर साफ-सफाई सुनिश्चित करें तथा देखें कि इन क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या न हा,े इसके लिए नगर निगम से बातचीत कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों के मुख्य मार्गों व उसके आसपास के क्षेत्रों सेअवैध कब्जे व अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
जिला मजिस्ट्रेट गौतम ने किया जेल का निरीक्षण, सुनी परिवेदनाएं
जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने शुक्रवार को केन्द्रीय कारागृह का निरीक्षण कर कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा कार्यालय व्यवस्था के बारे में जानकारी लेकर निर्देश दिए। गौतम ने बंदी वार्ड, चिकित्सालय वार्ड, सुरक्षा गार्ड, उद्योगशाला, पुस्तकालय, भोजनशाला, महामुख्य प्रहरी कार्यालय का निरीक्षण किया। पुस्तकालय निरीक्षण के दौरान कारागृह अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि इन्दिरा गांधी विश्वविधालय के नवीन सत्र में 130 बंदियों द्वारा विभिन्न पाठयक्रमों में आवेदन किया है । यहां 192 अखबार प्रतिदिन मंगवाये जा रहे हैं। कैदियो के डाटा एंट्री का कार्य ई-प्रिजन सॉफ्टवेयर पर किया जा रहा है। उन्हांेने उद्योगशाला एवं कैदियों की शिक्षा के संबंध मे की जा रही कार्यवाही की सराहना करते हुए इसे अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता जताई। जिला कलक्टर ने जेल की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे, जैमर को चालू करवाने के निर्देश दिये। उद्योगशाला के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यहां पर पावरलूम कपड़ा, दरी सिलाई, कालीन निर्माण का कार्य बंदियांे द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने बंदियों की परिवेदनाएं भी सुनी।

error: Content is protected !!