स्व. बैद की स्मृति में श्मशान गृह में स्नानघर का लोकार्पण

बीकानेर। नोखा रोड स्थित श्मशान गृह में स्व. जयचन्दलाल बैद की स्मृति में बैद परिवार द्वारा स्नानघर का लोकार्पण किया गया। मस्त मंडल अध्यक्ष विजय मालू ने बताया कि स्नानघर का लोकार्पण स्व. जयचन्दलाल बैद की धर्मपत्नी सम्पत देवी बैद, कमल बोथरा व जीवराज सामसुखा द्वारा किया गया।
मालू ने बताया कि शिवा बस्ती निवासी प्रकाश बैद, सुशील बैद, देवेन्द्र बैद, पंकज, जयंत, वैभव तथा कार्तिक बैद परिवार द्वारा निर्मित इस स्नानघर का संचालन व देखरेख श्री गंगाशहर नागरिक सेवा समिति प्रन्यास द्वारा किया जाएगा।
देवेन्द्र बैद ने बताया कि श्मशान गृह में स्नानघर की सुविधा का अभाव था तथा मस्त मंडल सेवा संस्था व मनोहर करनाणी की प्रेरणा से बैद परिवार ने उक्त स्नानघर का निर्माण करवाया।
लोकार्पण अवसर पर मस्त मंडल के संरक्षक व पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, पूनम चौरडिय़ा, अरिहन्त नाहटा, शिखरचन्द सिपानी, मनोहर करनाणी, अल्ताफ अहमद खान, महेन्द्र चौपड़ा, श्याम भाटी, राजेश बोथरा, किशोर भंसाली, संतोष कुमार बांठिया, सम्पत बोरड़, नवरतन बोथरा तथा बाबा रामदेव मित्र मंडल के सदस्य व गंगाशहर नागरिक सेवा समिति के सदस्य सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

देवेन्द्र बैद
9636117911

error: Content is protected !!