बीकानेर में चार महत्वपूर्ण आयोजन

केन्द्रीय मंत्री गडकरी, गंगवार, मेघवाल करेंगे शिरकत
बीकानेर, 27 जनवरी। सोमवार को पोलिटेक्निक काॅलेज मैदान से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भारत सरकार की महत्वकांक्षी भारतमाला परियोजना के अनूपगढ से बीकमपुर वेज का उद्घाटन दोपहर 1 बजे करेंगे। गडकरी के साथ केन्द्रीय अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित रहेंगे।
सोमवार को ही केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में 100 बैड ई.एस.आई.सी. अस्पताल का शिलान्यास केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री संतोष गंगवार सुबह 10.00 बजे करेंगे तथा पोलिटेक्निक ग्राउण्ड परिसर से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी व्योश्री योजना के तहत् वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण यथा -श्रवण यंत्र, छड़ी, चश्मा, कृत्रिम दांत, व्हीलचेयर, वाकर, एल्बाॅ-छड़ी, ट्राईपाॅड वितरित किये जाऐंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकानेर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे।
भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का लगातार 13वां मेघवाल समाज सामुहिक विवाह समारोह भी पोलिटेक्निक ग्राउण्ड में आयोजित होने जा रहा है। ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी श्रीमती पाना देवी मेघवाल ने बताया कि सामुहिक विवाह समारोह में 32 जोडे परिणय सूत्र में बंधेगे। साथ ही ट्रस्ट द्वारा 2019 का भावना आॅवर्ड एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेंगा।
कल के कार्यक्रमों की तैयारी हेतु कर्मचारी राज्य बीमा निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के उच्च अधिकारी व कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए है। वही भावना मेघवाल ट्रस्ट के तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
‘‘मन की बात’’ केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात। स्थानीय पोलिटेक्निक मैदान में केन्द्रीय मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने समाज के विभिन्न वर्गो के वरिष्ठ जनों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, राष्ट्र संत रविदास का राष्ट्र एकता में योगदान का उल्लेख किया। वही भारत के सेटेलाईट स्पेस कार्यक्रम एवं गगनयान प्रोजेक्ट की बाते साजा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में दिल्ली के लाल किले के नव स्थापित म्युजियम के अवलोकन हेतु युवाओं को आमंत्रित किया।
मन की बात कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, डाॅ सत्य प्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह , हरिकिशन जोशी (छत्तरगढ) एवं श्री हजारी मल सारस्वत (हजारी महाराज ) का शोल उढाकर एवं श्रीफल भंेंट कर अभिनन्दन किया। मन की बात कार्यकं्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ सत्य प्रकाश आचार्य, कुम्भाराम सिद्ध, किशनाराम गोदारा, अखिलेश प्रताप ंिसह, अनिल शुक्ला, अरूण जैन, भंवरलाल जांगिड, मोहन कस्वा उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘‘महामना एक्सप्रेस’’ को बीकानेर जंक्शन से रवाना किया केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘‘महामना एक्सप्रेस’’ को बीकानेर के प्रवासी राजस्थानियों हेतु सौगात बताते हुए कहा कि बीकानेर जिले के लिए भारत सरकार के माध्यम से जन हित के कार्य करवाने की कसम मेरे मन में हमेशा रहती है। ‘‘महामना’’ साप्ताहिक एक्सपे्रस बीकानेर को अजमेर होते हुए इन्दौर से सीधा जोडेंगी। भविष्य में ‘‘महामना एक्सप्रेस’’ को नियमित करवाने के प्रयास होंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ मण्डल रेल प्रबंधक राकेश दुबेे, महापौर नगर निगम नारायण चैपडा, डाॅ सत्य प्रकाश आचार्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!