मानवेन्द्र सिंह की शिव विधानसभा की जनसभाओं में जनसैलाब उमड़ा

सरहद का नागरिक ही सच्चा राष्ट्रभक्त ,भाजपा की राष्ट्रभक्ति ढकोसला मानवेन्द्र सिंह
बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के शुक्रवार को शिव विधानसभा क्षेत्र में जन सभाए आयोजित की गयी। जन सभाओ में राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी , विधायक , जिला अध्यक्ष फतेहखां ,सुरताराम मेघवाल ,सहित कई नेताओ ने समर्थन जुटाया ,मानवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को निम्बला ,शिव ,भिंयाड ,गंगा ,हरसाणी ,गडरारोड और जैसिंधर स्टेशन में बड़ी सभाए कर मतदाताओं को कांग्रेस को भारी मतों जिताने की अपील की ,शिव सभा को सम्बोधित करते हुए मानवेन्द्र सिंह ने कहा की यह चुनाव मानवेन्द्र सिंह नहीं आप खुद लड़ रहे हे ,आप ने हमेशा मुझे और परिवार को जो स्नेह और आशीर्वाद दिया उससे हौसला बढ़ा ,उन्होंने कहा की देश में आजकल देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति का ठेका उन लोगो ने ले रखा हे जिनका सेना से दूर दूर का वास्ता नहीं ,बात राष्ट्र भक्ति और सैनिको के सम्मान की बात करते हे और सैनिको के टिकट काट कर उनका अपमान करते हैं ,उन्होंने कहा की 2014 में दाता का टिकट कटा वो सैनिक थे अब 2019 में कर्नल सोनाराम चौधरी का टिकट काटा चाहे वो हमारे प्रतिद्वंदी रहे मगर वो सैनिक हे यह नहीं भूलना चाहिए ,उन्होंने कहा की देश के विकास की बात भाजपा नहीं कर रही ,वो लोगो की भावनाओ के साथ खिलवाड़ कर राष्ट्रभक्ति और देश भक्ति का दिखावा कर लोगो को गुमराह कर रहे ,उन्होंने कहा की देश की सरहद पर रहने वाला हर नागरिक राष्ट्रभक्त हे उसे यह प्रमाणित करने की या किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं ,उन्होंने कहा की कांग्रेस विकास की बात करती हे गरीब की बात करती है. हमे जरूरत पानी की हे रोजगार की हे पशुओ के लिए चारे की ,पिछली सरकार ने पेयजल योजनाओ को रोक दिया उन्हें वापस शुरू कराया , आने वाले दिनों में क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहेगी यह मेरे जिम्मेदारी ,,सभा को सम्बोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा की लोगो के बीच आया हूँ ,मानवेन्द्र सिंह को शिव विधानसभा से राजस्थान की सबसे बड़ी जीत देनी हे ,उन्होंने कहा की मानवेन्द्र सिंह की काबिलियत आप लोग जानते हे ,आपके पास कोहिनूर हीरा हे दूसरी तरफ झाँकने की जरूरत नहीं ,राज्य में कांग्रेस की सरकार हे विकास कार्य युद्धस्तर पर शुरू किये गए हैं ,हमे जुमलों में आने की बजाय अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए ,मानवेन्द्र सिंह आपके बीच से ही हे ,इन्हे बड़ी जीत दो , उन्होंने कहा की बारमेर जैसलमेर जिलों में मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विकास होगा आपकी समस्याओ का स्थायी समाधान होगा ,शिव विधायक अमिन खान ने कहा की हमारी पीड़ा सुनाने मोदी नहीं आएगा आप काम लेकर मोदी जी के पास जायेंगे ,आपको अपना काम क्षेत्रीय प्रतिनधि से पड़ता हैं ,ये लोग चुनाव् जीतने के बाद गायब हो जाएंगेपशु चारा डिपो साढ़े पांच साल बाद फिर शुरू हुए जिसका श्रेय अशोक गहलोत को जाता हैं ,गाये को लेकर बड़ी बाते जो करते हे उन्होंने कभी अपने घरो में गाय नहीं रखी ,धर्म और संप्रदाय की राजनीती से ऊपर उठकर हमे मतदान करना हे ,सुरताराम मेघवाल ने कहा की पिछले चुनाव हमने भाजपा की कुव्यवस्थाओं के खिलाफ लड़ा था ,आज हमारे साथ उसी कुशासन वालो के साथ खड़े हो गए ,जो मुझे गवारा नहीं था ,भारत के संविधान की रक्षा हमेशा कांग्रेस करती आयी हे संविधान और देश की न्यायप्रणाली पर भी विश्वास नहीं करते,फिरसंविधान की रक्षा कैसे करेंगे मुझे लगता हे भाजपा राज में देश का संविधान खतरे में हैं। उन्होंने दलित वर्ग को आगाह करते हुए कहा की दोगले नेताओ के झांसे में नहीं आये समाज को बंटने नहीं दे। मानवेन्द्र सिंह को भरी मतों से जिताये ,सभा को जिला अध्यक्ष फ़तेह खान ने भी सम्बोधित किया ,इससे पूर्व मानवेन्द्र सिंह ,भंवर सिंह भाटी ,अमिन खान ,फतेहखां सहित अतिथियों का जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ,

मानवेन्द्र सिंह ने पीपा जयंती समारोह में शिरकत की
बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को संत पीपा जयंती पर आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने श्री पीपा मंदिर पहुंचे ,उन्होंने श्री पीपा जी की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की ,मानवेन्द्र सिंह ने श्री पीपा जयंती की दरजी समाज को शुभकामनाए दी ,मानवेन्द्र सिंह का दरजी समाज द्वारा बहुमान किया गया ,उन्होंने दर्जी समाज को मोजिज लोगो से मुलाकात कर शुभकमनाए दी ,

मानवेन्द्र सिंह को समाज स्तर पर समर्थन
लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह ने गुरुवार रात्रि ब्राह्मण महासभा ,मुस्लिम समाज और जटिया समाज १३। १४ वार्ड की बैठकों में भाग लिया ,जंहा मानवेन्द्र सिंह का बहुमान किया गया ,इन बैठकों में सर्वसम्मति से मानवेन्द्र सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया गया ,मानवेन्द्र सिंह ने सभी का आभार जताया ,

मेवाराम जैन ने सुरा चारणान मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में बैठक ली
क्षेत्रीय विधायक मेवाराम जैन ने शुक्रवार को बाड़मेर सुरा चारणान में आम सभा कर लोकसभा प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के पक्ष में समर्थन जुटाया ,सूरा चारणान में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की राज्य में कांग्रेस सरकार हे कड़ी से कड़ी जोड़कर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनानी हैं ,उन्होंने कहा की इसके लिए योग्य उम्मीदवार मानवेन्द्र सिंह को भारी मतों से विजयी बनाए ,उन्होंने कहा की कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अधिक से अधिक मेहनत करे। ताकि मतदाता बूथों तक पहुंचे ,उन्होंने विश्वास दिलाया की विकास के कार्य और तेज़ी से होंगे ,इसे पूर्व विधायक मेवाराम जैन और मानवेन्द्र सिंह लखेटाली पहुंचे जंहा ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया

*गिड़ा और बायतु में कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के कार्यालयों के उद्घाटन राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने किया*
बाडमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के बायतु और गिड़ा कार्यालयों के शुक्रवार को उद्घाटन राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने किया।।इस दौरान पूर्व प्रधान सिमरथाराम ,लक्ष्मणराम डेलू,ब्लॉक अध्यक्ष घेवरराम मेघवाल तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यालय उद्घाटन के पश्चात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने ककार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव देश की दिशा और दशा तय करने वाले होंगे। कार्यकार्रता बूथ स्तर पर जुट जाएं। अधिक से अधिक मतदान कांग्रेस के पक्ष में कराए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में जनहित की योजनाए लागू कर इसे क्रियान्वित किया है जुस्क फायदा आमजन को मिल रहा है राहुल गांधी ने न्याय योजना का जो सपना देखा उसे पूरा करना है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह को भारी मतों से बायतु में बढ़त दिलाने का लक्ष्य हासिल करें।।कार्यकार्रता जुट जाएं।।

error: Content is protected !!