चित्रा सिंह और मदन प्रजापत ने मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन जुटाया

बाडमेर लोकसभा क्षेत्र बाडमेर जेसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह के लिए उनकी धर्मपत्नी चित्रा सिंह और विधायक मदन प्रजापत ने मंगलवार को पचपदरा विधानसभा के विभिन गांवो में जनसभाएं कर समर्थन जुटाया। चित्रा सिंह ने मेवानगर में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मालाणी मेरा घर है मेरा ससुराल है। आज आपने मुझे चुनड़ी ओढाई है। इस चुनड़ी की इस बार आप लाज रखे।
उन्होंने कहा कि हमे अपने घर मे भारी समर्थन की उम्मीद है आज आप लोगो को बड़ी संख्या में देख कर विश्वास है कि पचपदरा में कांग्रेस को भारी बहुमत से बढ़त मिलेगी ।उन्होंने कहा कि युवाओ को बूथ लेवल पर मेहनत करके एक एक वोट डलवाना है। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान की जंग अभी जारी है। अब हमें आपके स्वाभिमान की रक्षा करनी है। क्षेत्र का विकास करना है।।क्षेत्र की सेवा के लिए हर वक्क्त हम तैयार मिलेंगे।विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि पूरे बाडमेर में कांग्रेस की लहर है लोग केंद्र सरकार से दुखी है। मोदी जी झूठे वादे कर लोगो को बरगला रहे है। साथ ही धर्म और संप्रदाय की राजनीति कर लोगो मे भय पैदा कर रहे। उन्होंने मानवेन्द्र सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की।चित्रा सिंह का जगह जगह ग्रामीणों ने स्वागत कर चुनरी ओढ़ाकर समर्थन का विश्वास दिलाया।।

चित्रा सिंह ने मंगलवार को मालाणी पट्टी के मेवानगर,वरिया महेचा,सिणली सोमालिया,कितपाला,भिमारलाई,गोल स्टेशन,दुधवा,खट्टू और चांदेसरा में जनसभाएं आयोजित कर मानवेन्द्र सिंह को जिताने की अपील की। चित्रा सिंह ने चामुंडा माता मंदिर के दर्शन कर खुशहाली की कामना की।उनके साथ पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष सहित कांग्रेस एवम महिला कांग्रेस की पदाधिकारी साथ थे।।

error: Content is protected !!