राजस्थानी तिरंगा साफा, भारतीय वेशभूषा में किया योग

बीकानेर, 21 जुन । शुक्रवार
आज कलेक्टर परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे संत सोमगिरी जी महाराज के सानिध्य मे योग हुआ। जहां जिला कलेक्टर, महापौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वही संस्कृति का हिस्सा योग के कार्यक्रम में भारतीय वेशभूषा सफेद कुर्ता पजामा एवं राष्ट्रध्वज के रंग का राजस्थानी साफा पहने योग विशेषज्ञ डाॅ. अमित पुरोहित ने सह मंच के माध्यम से सैकड़ों विद्यार्थीयों और शिक्षकांे को योग करवाया। डाॅ. पुरोहित ने योग करवाने के साथ विद्यार्थीयांे का कद बढ़ाने, फिट रहने आदि के तरीके बताएं। उन्होने बताया की योग दिवस राष्ट्र के विशेष दिवसों मे से एक है तो इस देश की संस्कृति को लेकर आगे बढ़ना चाहिए, जिस तरह योग पहाडो से निकल कर घरो घरो तक पंहुचा है वैसे ही हमारी संस्कृति भी आगे बढ़नी चाहिए।

error: Content is protected !!