सदस्यता अभियान में अबतक पूरे कोटा संभाग में बारां दूसरे पायदान पर

फिरोज़ खान
बारां : 28 जुलाई, भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व अभियान के मुख्य प्रवासी छगन माहुर ने पत्रकारों से वार्ता की ।
भाजपा जिला सह प्रवक्ता बद्रीप्रसाद मेघवाल ने बताया कि सदस्यता अभियान को गति प्रदान करते हुए इसे सुचारू रूप से आगे बढ़ाने को लेकर निजी रेस्टोरेंट (फनफूड़) पर दोपहर 2:00 बजे पत्रकार वार्ता आयोजित की ।
बारां जिले में चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के संबंध में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश मंत्री छगन माहुर ने कहा कि पूरे कोटा संभाग में बारां जिला सदस्यता अभियान में दूसरे पायदान पर है । 27 जुलाई तक बारां जिले में 50 हजार सदस्य बन चुके है । झालावाड़ जिले में 49 हजार सदस्य बन चुके है । कोटा देहात सदस्यता के मामले में प्रथम पायदान पर है । बारां भाजपा को प्रदेश नेतृत्व से एक लाख दस हजार भाजपा के सदस्य बनने का लक्ष्य मिला है । भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं पर मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस लगन व निष्ठा के साथ यहां का हर कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के कार्य में जुटा हुआ है । तो मैं समझता हूं कि प्रदेश नेतृत्व से मिले लक्ष्य को जल्द पूर्ण कर लेंगे । समाज के प्रत्येक वर्ग के अंतिम छोर पर बैठा हुआ आम कार्यकर्ता भाजपा का सदस्य बने ऐसी हमारी प्राथमिकता है । प्रत्येक बूथ स्तर पर सदस्यता का कार्य प्रगति पर चल रहा है । माहुर ने बारां जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताया । उन्होंने कहा कि राजस्थान के अंदर वर्तमान परिपेक्ष्य में दो सरकार चल रही है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमेशा दिल्ली दौरे पर रहते हैं और यहां पर सचिन पायलट अपनी अलग सरकार चला रहे हैं । कोई सा भी वर्ग राजस्थान में संतुष्ट नहीं है । थानागाजी की घटना देख लो,आये दिन हत्या, चौरी, डकैती, बलात्कार व अपहरण की घटनाये आम है । गत दिनों बारां के सीसवाली कस्बे में जो घटना हुई वो दुर्भाग्यपूर्ण है । पत्रकारों द्वारा यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल द्वारा गत दिनों विधानसभा में गाय पर की गई टिप्पणी के सम्बन्ध में सवाल पूछने पर कहा कि सनातन धर्म से जिस गाय माता को पूजा गया और आज तक पूजा जा रहा है । उसको लेकर धारीवाल ने जो वक्तव्य दिया है वो खेदजनक है । भारतीय जनता पार्टी उसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नागर ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा सदस्यता को लेकर दिये गए एक लाख दस हजार सदस्य बनने के लक्ष्य को समय पर पूर्ण करने को कहा है ।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश मंत्री छगन माहुर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन, सदस्यता अभियान जिला संयोजक ब्रह्मानंद शर्मा, सह संयोजक महावीर नामा, पूर्व विधायक ललित मीणा, पूर्व जिला प्रमुख व युवा मोर्चा प्रभारी सारिका सिंह चौहान,जिला मंत्री ताराचंद गुर्जर, आईटी विभाग जिला संयोजक बद्रीप्रसाद मेघवाल आदि मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!