जयपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

रेलवे प्रशासन द्वारा जयपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। उपरोक्त कार्य के कारण पूर्व में जारी विज्ञप्ति में निम्नानुसार संशोधन किया जा रहा है:-
1. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस दिनांक 13.08.19 से 26.08.19 तक मार्ग परिवर्तित वाया जोधपुर-डेगाना-रतनगढ-सादुलपुर-लोहारू-रेवाडी होकर संचालित होगी। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में इसे वाया रतनगढ-लोहारू दर्शाया गया था।
2. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस दिनांक 15.08.19, 16.08.19, 19.08.19, 23.08.19, 24.08.19 को मार्ग परिवर्तित वाया रेवाडी-लोहारू-सादुलपुर- रतनगढ- डेगाना-जोधपुर होकर संचालित होगी। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में इसे वाया लोहारू-रतनगढ दर्शाया गया था।
3. गाडी संख्या 18245, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस दिनांक 22.08.19 को रद्द रहेगी। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में इसे आंशिक रद्द किया गया था।
4. गाडी संख्या 18246, बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 25.08.19 को रद्द रहेगी। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में इसे आंशिक रद्द किया गया था।

वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
उत्तर पश्चिम रेलवे ,बीकानेर

error: Content is protected !!