राजस्थान सिन्धी अकादमी 6 पाण्डुलिपियों को प्रकाशन सहयोग देगी

जयपुर, 14 नवम्बर (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी वित्तीय वर्ष 2019-20 में ’’पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना’’ में राजस्थान के 6 सिन्धी लेखकों की अप्रकाशित पाण्डुलिपियों को प्रकाशन सहयोग देगी।
अकादमी प्रशासक एवं जयपुर संभागीय आयुक्त श्री के0सी0वर्मा ने बताया कि अकादमी की पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना के अन्तर्गत राज्यभर के साहित्यकारों की प्राप्त पाण्डुलिपियों में से 6 श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों का चयन किया गया है। इस योजना में प्रत्येक साहित्यकार को 20,000/- रू. की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि चयनित पाण्डुलिपियों में कोटा के साहित्यकार सर्वश्री किशन रतनानी की पाण्डुलिपि ’’हूं जिन्दा आहिनि’’, सलूम्बर के नन्दलाल परसरमानी की पाण्डुलिपि ’’लुड़िकन ते तरन्दर मुर्क’’, अजमेर के डा0सुरेश बबलानी की पाण्डुलिपि ’’सिन्धु सागर/सिन्धु घाटी की सभ्यता’’, जयपुर के सुरेश सिन्धु की पाण्डुलिपि ’’वजूद/साध जी लीला’’, अजमेर की श्रीमती कमला बुटानी की पाण्डुलिपि ’’शतरंज जो खेल’’ एवं अजमेर की ही श्रीमती दीपावली सदारंगानी की पाण्डुलिपि ’’तारीख में सबाझा सिन्धी’’ सम्मिलित हैं।

(ईश्वर मोरवानी)
सचिव

error: Content is protected !!