इको फेयर जयपुर में ब्लॉसम स्कूल के स्काउट ने लगाई प्रदर्शनी

बीकानेर 15 जनवरी 2020। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में राज्य प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर पर दिनांक 09 से 13 जनवरी 2020 तक नेशनल ग्रीन कोर के तहत राज्य स्तरीय पर्यावरण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान के समस्त जिलो की इको प्रदर्शनी का आयोजित की गई। बीकानेर जिले से ब्लॉसम इन्टरनेशनल स्कूल से 04 स्काउट ने स्काउटर विजयकृष्ण के नेतृत्व में सहभागिता की। विधार्थियों ने मेले में चार्ट, फोटोग्राफ, मॉडल आदि के माध्यम से बीकानेर जिले की जैवविविधता, इको क्लब गतिविधियां आदि का प्रदर्शित किया। साथ ही बीकानेर की हस्तकला का प्रदर्शन भी किया। बीकानेर स्काउट प्रशिक्षण केन्द्र के वर्ष जल संग्रहण का मॉडल भी प्रदर्शन के लिये रखा गया था। राजस्थान जैव विविधता बोर्ड के चेयरमेन जी वी रेडडी, गुजरात गिर फाएण्डेशन के उपनिदेशक डी सी मेहता, पर्यावरण प्रेमी हिम्मताराम भाम्भू, स्टेट चीफ कमिश्नर जे सी महान्ति, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो विमला मेघवाल, स्टेट कमिश्नर रघुवीर सिंह शेखावत आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्य संगठन आयुक्त गोपाराम माली द्वारा प्रमाण प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बीकानेर आगमन पर ब्लॉसम इन्टरनेशन स्कूल के सचिव प्रदीपसिंह शेखावत, सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्रसिंह भाटी, मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित, सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित, सी ओ गाइड ज्योतिरानी महात्मा, शाला प्राचार्य शमिला तंवर आदि ने स्वागत किया।

जसवन्तसिंह राजपुरोहित
सी ओ स्काउट बीकानेर
7024989336

error: Content is protected !!