मुख्यमंत्री की स्वतंत्रता सेनानी ईसरसिंह बेदी के निधन पर संवेदना

जयपुर, 5 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अजमेर निवासी स्वतंत्रता सेनानी श्री ईसरसिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में स्व. बेदी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

error: Content is protected !!