सुश्री खुशबू भाटी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

खुडाला फालना पाली राजस्थान निवासी सुश्री खुशबू भाटी का नाम इंडीजेनियस सक्सेस वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ है। इंडीजेनियस सक्सेस वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ने सुश्री खुशबू भाटी को मल्टी क्वालिटी गर्ल माना है। खुशबू ने स्कूल, कॉलेज एवं अन्य कई संस्थाओ की मेहँदी, आर्ट, क्राफ्ट, रंगोली, पेंटिंग, कुकिंग, डासिंग एवं सिंगिंग जैसी प्रतियोगिता में भाग लिया है और सफलता हासिल की है। वर्तमान में खुशबू एस. पी. यू. कॉलेज फालना के बी. बी. ऍ. फाइनल का एग्जाम दे रही है। खुशबू ने इसका श्रेय अपने माता पिता तथा परिवारजन को दिया है।

error: Content is protected !!