मजबूत एवम टिकाऊ को मिलेगी टिकट – जैन

बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने पंचायतीराज चुनावों के मध्यनजर
कार्यकर्ताओं में भरा जोश ,विधायक कार्यालय पर उमड़ी भीड़

बाड़मेर पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर बाड़मेर विधायक मेवाराम
जैन ने पंचायत समिति बाड़मेर एवम बाड़मेर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं की बैठक
विधायक कार्यालय में आयोजित हुई ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि प्रदेश की लोक कल्याणकारी सरकार आम
जनता के हित मे लगातार जनहितैषी कदम उठा रही है जिसको लेकर समाज के हर
वर्ग में सरकार के प्रति सकारात्मक संदेश जा रहा है यही कारण है कि
पंचायतीराज चुनावों में आमजन का झुकाव कांग्रेस की तरफ है जिले की सभी
पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान एवम जिला परिषद में कांग्रेस का
जिला प्रमुख बनेगा।

जैन ने कहा कि कार्यकर्ता मजबूती के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाये
।जैन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हर वार्ड में
सर्वे हो रहा है जिताऊ एवम मजबूत को टिकट दिया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी ।जिला
परिषद सदस्य ,पंचायत समिति सदस्य की उम्मीदवारी हेतु आवेदन लिए गए ।इस
अवसर पर सभापति दीपक परमार,ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम मेगवाल,शहर
अध्यक्ष तनसिंह चौहान ,गोरधनसिंह सहित तमाम सरपंचगण उपस्थित रहे ।।

error: Content is protected !!