बाड़मेर आनन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा जानकारी देते हुए बताया
कि पुलिस थाना बीजराड़ पर बुधवार को दर्ज प्रकरण संख्या में श्री
जेठाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बीजराड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस
टीम द्वारा आरोपी खेताराम पुत्र हखाराम जाति भील निवासी आंटिया पुलिस
थाना चैहटन कोे दस्तयाब कर उसके कब्जे से चोरी की
मोटर साईकल व एक लाख सत्रह हजार रूपये जब्त करने में सफलता हासिल की गई
है।- बुधवार को प्रार्थी श्री डुगरसिह पुत्र राजुसिह जाति राणा राजपूत
निवासी प्रेम सिह की ढाणी देदुसर ने पुलिस थाना बीजराड़ पर रिपोर्ट पेष की
कि दिनांक 27.10.20 को कस्बा बीजराड़ में मेरी टीवीएस मोटरसाईकल व उसके
बैंग में रखे 150000 रूपये मुलजिम खेताराम पुत्र हखाराम
जाति भील निवासी आंटिया द्वारा चुराकर ले जाना वगैरा पर प्रकरण दर्ज
करआारोपी की तलाष शुरू की गई।
पुलिस टीम का गठन, चोरी के आरोपी को दस्तयाब करने में सफलता:- पुलिस
अधीक्षक के निर्देषानुसार आरोपी खेताराम पुत्र हरखाराम जाति भील निवासी
चैहटन पुलिस थाना चैहटन की तलाष हेतु श्री जेठाराम नि.पु. थानाधिकारी
बीजराड़ के नेतृत्व में विषेष टीम का गठन किया गया। विषेष टीम द्वारा
प्रकरण में गहनता से अनुसंधान कर आरोपी की तलाष की जाकर पुलिस टीम द्वारा
गुरुवार को मुलजिम खेताराम पुत्र हरखाराम जाति भील निवासी चौहटन पुलिस
थाना चैहटन को दस्तयाब कर गहनता से पुछताछ की गई तो मुलजिम ने उक्त
वारदात करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से पुलिस टीम द्वारा चुराये गये
रूपये में से एक लाख सतरह हजार रूपये रोकड व चोरी की गई टीवीएस मोटरसाईकल
नम्बर आरजे 04 एसए 6528 जब्त की गई। मुलजिम खेताराम से शेष रूपयो व अन्य
चोरी की वारदातो के सम्बन्ध मे पूछताछ व अन्वेषण किया जा रहा है।