मंसूबे पूरे नहीं हुए कांग्रेस के-देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
जयपुर, 3 नवम्बर।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हेरिटेज नगर निगम चुनाव प्रभारी वासुदेव देवनानी ने कहा कि जयपुर नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस के काले मंसूबें पूरे नहीं हुए। तमाम हथकंडे अपनाने के बाद भी कांग्रेस हेरिटेज और ग्रेटर दोनों नगर निगम बोर्ड में बहुमत प्राप्त करने में नाकाम रही। छोटी काशी जयपुर की जनता ने जयपुर के विभाजन की सीढी पर सत्ता पाने के कांग्रेस के तमाम प्रयासों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया।
देवनानी ने कहा कि प्रदेश में सत्ता पर काबिज कांग्रेस ने जयपुर नगर निगम में अपना बोर्ड बनाने के लिए पहले शहर का दो भागों में विभाजन किया। मनमाने ढंग से वार्डों का परिसीमन किया के बाद निगम चुनावों के दौरान सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया। कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से मतदान केन्द्रों पर खुलकर सरकारी तंत्र का उपयोग किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथों पर मतदाताओं को डराने धमकाने तक का काम किया गया लेकिन जनता- जनार्दन ने कांग्रेस को पूर्ण रूप से नकारते हुए ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम में बोर्ड बनाने के बहुमत से बाहर कर दिया।
देवनानी ने कहा कि जनता ने भाजपा में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। ग्रेटर नगर निगम में भाजपा को 88 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत दिया है। जहां भाजपा का महापौर बनेगा साथ ही हेरिटेज नगर निगम के 53 वार्डों में कांग्रेस में कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को बहुमत के निकट पहुंचाया है जहाॅ भाजपा निर्दलीयों के साथ अपना महापौर बनाने जा रही है।

error: Content is protected !!