कांग्रेस सांसद नें किया नारी शक्ति का अपमान׃किरण

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस सांसद संजय निरुपम की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्मृति इरानी पर अमर्यादित टिप्पणियाँ नारी शक्ति का अपमान है। सजीव प्रसारित किए जा रहे कार्यक्रम में उन्होंने मर्यादा, शालीनता और सभ्य व्यवहार की सारी सीमाएं लांघ दी। जिस निर्लज्जता से वे अपनी टिप्पणियों का बचाव कर रहे हैं, उससे उनके मानसिक स्तर और महिलाओं के प्रति उनकी सोच स्पष्ट दिखती है।
किरण ने कहा कि पूर्व में भी ये सांसद महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणियाँ कर चुके हैं। जिस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एक महिला हो, उसके सांसद का ऐसा निंदायोग्य व्यवहार समझ से परे है। कांग्रेस को उस सासंद के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग को स्वतः ही इस प्रकरण का संज्ञान लेना चाहिए। यह भारत की 60 करोड़ महिला शक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने का गंभीर दुष्प्रयास है। ऐसी ही ओछी टिप्पणियों की अनदेखी से महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की भूमिका बनती है।

error: Content is protected !!