कलावृत्त द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समसामयिक लघु चित्रण कार्यशाला का कैलेंडर जारी

जयपुर | राष्ट्रीय समसामयिक लघु चित्रण कार्यशाला के वर्ष 2023 का कैलेंडर जारी किया गया जिसमें देश के 24 चित्रकारों जयपुर, श्रीगंगानगर, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के चित्रकारों की कलाकृतियों को स्थान मिला। यह कार्यशाला कलावृत्त द्वारा राजस्थान ललित कला अकादमी के साथ संयुक्त तत्वावधान में 2 से 12 नवम्बर, 2022 तक प्रतिवर्ष ऑनलाइन आयोजित की जाती है। इस बार कार्यशाला में देशभर से 90 चित्रकारों ने भाग लिया था।

कार्यशाला में चित्रित पांच श्रेष्ठ चित्रों को क्रमश: राकेश व्यास, जयपुर को पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, जयपुर को पद्मश्री कृपाल सिंह शेखावत, अमित सोलंकी, उदयपुर को कलारत्न पी. एन. चोयल, प्रीति निगोस्कर, इंदौर को कलागुरू देवकीनंदन शर्मा एवं डॉ. निरुपमा सिंह, हिमाचल प्रदेश को कलागुरु वेदपाल शर्मा “बन्नुजी” सम्मान से सम्मानित किया गया।

कलावृत्त के अध्यक्ष संदीप सुमहेन्द्र ने बताया कि देश की लघु चित्रण शैलियों को पुनः जनप्रिय बनने के प्रयास करने के तहत इस कार्यशाला का पिछले 3 वर्षों से नियमित आयोजन किया जा रहा है और कलावृत्त संस्था अपने इस उद्देश्य में सफलता पूर्वक आगे बढ रही है। देशभर से वरिष्ठ एवं युवा चित्रकार बहुत उत्साह से इस कार्यशाला में भाग लेकर 10 दिनों में अपना उत्कृष्ट सृजनात्मक चित्रण करते है। श्रेष्ठ चित्रण के लिए गठित चयन समिति द्वारा राजस्थान के पांच कलागुरुओं के नाम का सम्मान एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाता है, इस प्रोत्साहन से चित्रकारों में भी अपनी परम्परागत शैलियों में समसामयिक चित्रण कर उसे आधुनिक विषयों से जोड़ नव सृजन करने का उत्साह वर्धन होता है। यही इस कार्यशाला की सफलता का मुख्य कारण है।

संदीप सुमहेन्द्र
अध्यक्ष, कलावृत्त
98294 37374

error: Content is protected !!