विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा का कांग्रेस पार्टी के युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ के कार्यालय पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बाड़मेर आगमन पर युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए खंगारसिंह राठौड़ ने कहा कि महेश शर्मा जुझारू व्यक्तित्व के धनी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि मालाणी के लोगों के लिए मैं हर समय तत्पर हूँ। आप सभी लोग समय निकालकर पधारे उसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। आने वाला समय युवाओं का है , ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को आगे आने की ज़रूरत है।
कार्यक्रम में नरपत सिंह आगोर, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह शिवकर, खंगार सिंह शिवकर, कांग्रेस नेता श्रवण चंदेल, इंटक महामंत्री मुलतानसिंह महाबार,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नारायण ब्रजवाल, गौ पुत्र सेना जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह राजपुरोहित, स्वरूपसिंह, लक्ष्मणसिंह,मोंटू दवे,तरुण व्यास, चेतन त्रिवेदी,भूपेन्द्र दत्त, शुक्ला,गंगासिंह, नरपतसिंह राजपुरोहित के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं बाड़मेर शहर व आस-पास के क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।