जयपुर एयरपोर्ट पर घरेलू कार्गो सेवाओं की शुरुवात जल्द

जयपुर हवाई अड्डा जल्द ही टर्मिनल 1 पर घरेलू कार्गो इकाई की शरुवात करेगा। इस साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय कार्गो शुरू होने की उम्मीद

जयपुर: जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक नई शुरुआत होने जा रही है। जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन जल्द ही कार्गो सेवाओं की शुरुआत करने जा रहा है। इसके लिए टर्मिनल 1 पर अलग से कार्गो इकाई विकसित कर ली गयी हैं। शुरुआत घरेलू कार्गो सेवाओं के साथ होगी लेकिंग इस साल के अंत तक इंटरनेशनल कार्गो के मूवमेंट की सुविधा भी शुरू की जाएगी।
नयी कार्गो इकाई जून के प्रथम सप्ताह तक शुरू होने की सम्भावना है। नयी इकाई 550 वर्ग/मीटर के क्षेत्र को कवर करती है और मासिक रूप से 2300 मीट्रिक टन कार्गो को संभालने में सक्षम है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया से जरूरी अनुमति ले ली हैं। कार्गो टर्मिनल के प्रबंधन और संचालन के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने एक निजी कंपनी – बेंगलोर एयरपोर्ट टर्मिनल सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है जो कार्गो सेवाओं का संचालन करेगी।
कार्गो टर्मिनल शुरू होने से जयपुर एयरपोर्ट से देश के दूसरे शहरों के लिए कीमती सामान, ज्वैलरी, ब्ल्ड सैम्पल, दवाईयां, मृत देह, दस्तावेज, फल, सब्जी, खान-पान के पैक्ड आइटम, चिल्ड-फ्रोजन फिश, स्पेयर पार्ट्स, टेक्सटाइल्स, डाक, कूरियर आइटम, खराब होने वाले सामान, ई-कॉमर्स आइटम और अन्य तरह की डेंजरस श्रेणी की सामग्री भी भेजी जा सकेगी।
हवाईअड्डा प्रशासन को राज्य और केंद्रीय नियामक एजेंसियों से सभी आवश्यक सरकारी अनुमतियां और अनुमोदन प्राप्त हो गए हैं। कार्गो इकाई को संचालित करने के लिए टैरिफ और अन्य दर कार्ड एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा तय और निर्धारित किए जाते हैं। अथॉरिटी हर केटेगरी के एयरपोर्ट के लिए कार्गो दरे एक समान रखती हैं।
नई घरेलू कार्गो इकाई में सभी हितधारकों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान और सीधा प्रवेश द्वार की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। इसके साथ ही बिल्डिंग में 1 इनबाउंड, 2 आउटबाउंड ट्रक के लिए रास्ते बनाये गए है। इसके अलावा एयरलाइंस के लिए अलग ऑफिस स्पेस, कीमती सामान की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम, कोल्ड स्टोरेज रूम , डेंजरस श्रेणी के सामान के लिए माल भंडारण क्षेत्र , केंद्रीकृत एसी, CCTV, पास जारी करने, सुरक्षा जांच के लिए फ्रिस्किंग बूथ, जांच के लिए दो 100 गुणा 100 आकार की एक्स-रे (XBIS) मशीनें, 1 एक्सप्लोसिव ट्रेस डिटेक्शन मशीन , तीन डॉक लेवलर और दो फोर्कलिफ्ट जैसे अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं।

error: Content is protected !!