टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की बिक्री ग्रामीण बाजार में 5 साल में 4 गुना बढ़ी

वित्त वर्ष 2024 में टाटा के यात्री वाहनों की बिक्री में ग्रामीण बाजार ने 40% का योगदान किया
जयपुर, जून 06, 2024.– भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी, टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2024 में ग्रामीण इलाकों में जोरदार बिक्री की है। ग्रामीण इलाकों की बिक्री ने कंपनी के कुल यात्री वाहनों की बिक्री में 40 फीसदी का योगदान दिया है। टाटा मोटर्स की कारों और एसयूवी की नई फॉरएवर रेंज की लोकप्रियता ग्रामीण उपभोक्ताओं के बीच काफी बढ़ी है। इस रेंज में पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या 70 फीसदी है। देश में बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल पहुंच में विस्तार और खरीदारी की बढ़ती शक्ति के साथ ग्रामीण और शहरी ग्राहकों के बीच का अंतर कम हो रहा है।
टाटा मोटर्स की कारों और एसयूवी की नई फॉरएवर रेंज ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को विशेष रूप से आकर्षित किया है। यह रेंज भविष्य की डिजाइन, शानदार प्रदर्शन और उन्नत तकनीक और सेफ्टी फीचर्स की एक सीरीज के साथ आती है। ग्रामीण भारत में टाटा मोटर्स की सफलता इसके खास तरह के वाहनों और ग्रामीण उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों की गहरी समझ से प्रेरित है। ग्रामीण बाजारों की व्यापक क्षमता और उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले अवसरों का फायदा उठाकर टाटा मोटर्स अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है। साथ ही बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहती है।

error: Content is protected !!