स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए जितेन्द्र गौड़ का हुआ सम्मान

बून्दी- जिले के लाखेरी कस्बे में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाखेरी उपखण्ड अधिकारी कैलाश चन्द गुर्जर एवं लाखेरी पुलिस उपाधीक्षक दिलीप मीणा ने उपखण्ड क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया। लाखेरी शहर में पिछले दिनों धर्मप्रेमी स्व. प्रभूलाल गौड़ (गौड़ साहब) की पुण्यतिथि पर विश्व का सबसे कम समय का संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन हुआ था, जिसका विश्व रिकॉर्ड बना था। जो ओएमजी विश्व बुक रिकॉर्ड एवं हार्वर्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उपखण्ड अधिकारी कैलाश चन्द गुर्जर एवं पुलिस उपाधीक्षक दिलीप मीणा ने आयोजक जितेन्द्र गौड़ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गौड़ के सम्मानित होने पर ईष्ट मित्रों एवं कस्बे के लोगों ने खुशी जाहिर की।

error: Content is protected !!