
बून्दी – बून्दी जिले के लाखेरी शहर में 9 अप्रैल बुधवार को समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी स्वर्गीय प्रभुलाल गौड़ (गौड़ साहब) की द्वितीय पुण्यतिथि पर विश्व का सबसे कम समय में रामचरितमानस (रामायण) पाठ का आयोजन किया गया। यह रामायण पाठ 8 अप्रैल को सांय 4 बजकर 05 मिनिट पर प्रारंभ हुआ, जो संपूर्ण अखंड रामायण पाठ 15 घंटे 11 मिनट में संपूर्ण हुआ। यह कारनामा शहर के स्व. प्रभुलाल गौड़ (गौड़ साहब) के पुत्र जितेन्द्र गौड़ ने किया, जिसने लगातार यह पाठ किया, जिसमें केवल प्रत्येक तीन घंटे में 20 मिनट का ब्रेक लिया गया, ब्रेक का समय निकालकर 15 घंटे 11 मिनट में संपूर्ण रामायण का पाठ हुआ। इस रामायण पाठ को विश्व रिकॉर्ड का दर्जा दिलाने के लिए गिनीज बुक, ओएमजी बुक, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आवेदन किया है। जिनके लिए कार्यक्रम से संबंधित फोटो, वीडियो आदि दिएं जाएगें, जो प्रमाणित करेंगे और प्रमाणित होने के बाद प्रमाण पत्र आयोजक को सोपेंगे। ओएमजी बुक के प्रतिनिधि डाॅ. दिनेश गुप्ता द्वारा आयोजन कर्ता जितेन्द्र गौड़ को विश्व का सबसे कम समय का रामायण पाठ पढ़ने का प्रोविजनल प्रमाण पत्र भी 8 अप्रैल को जारी किया गया, फाइनल प्रमाण पत्र साक्ष्य प्रमाणित होने के बाद ही दिया जाएगा। यह आयोजन लाखेरी टेक यूट्यूब लाइव द्वारा सीधा प्रसारण किया गया था, जिसको गिनीज, लिम्का, ओएमजी बुक के प्रतिनिधि डाॅ. दिनेश गुप्ता, डाॅ. अनिता गुप्ता आदि द्वारा लाइव प्रसारण देखा गया। यह आयोजन गौड़ साहब की धर्म पत्नी पार्वती बाईं द्वारा उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए आयोजित किया गया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। इससे पहले भी प्रथम पुण्यतिथि पर विश्व का सबसे कम समय में संगीतमय सुंदरकांड का विश्व रिकॉर्ड, एवं 2 दिसम्बर 2024 को जितेन्द्र गौड़ ने स्वयं की शादी में विश्व में सबसे अधिक ताजा फूलों से वर वधू की कार सजावट का विश्व रिकॉर्ड भी ओएमजी बुक में दर्ज हो चुका है। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग, पत्रकार, इन्द्र कुमार शर्मा, किशन गोपाल, शुभम शर्मा, मनीष शर्मा, महेश कुमार, वैदिक गौड़, हेमन्त कुमार, पंडित राजेन्द्र शर्मा सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहें।