जनता को महंगाई का बड़ा झटका : किरण माहेश्वरी

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने सरकार की पैट्रो मूल्य नीति को जनविरोधी एवं महंगाई बढ़ाने वाली बताया है। किरण ने कहा कि कोटा परमीट पद्धति से भ्रष्टाचार बढ़ता है एवं सामान्य जन शोषण का शिकार बनता है। सरकार रसोई गैस टंकियों की आपूर्ति सीमा समाप्त करे।किरण ने डीजल मूल्यों को नियंत्रण मुक्त करने की भी कड़ी आलोचना की है। नववर्ष पर काग्रेंस पार्टी ने जनता को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। सरकार पेट्रो पदार्थों के मुल्यों को जनता की क्रयशक्ति में बनाए रखने के लिए मुल्य स्थिरता कोष स्थापित करे। किरण ने पाम आयल पर 2.5% तटकर लगाने को भी जनविरोधी एवं महंगाई बढ़ाने वाला बताया है। खाद्य तेलों के मूल्य उच्चतम स्तर पर चल रहे है। पाम आयल पर तटकर बढ़ाने से खाद्य तेलों के मूल्यों में और वृद्धि होगी।

मांग राशि जमा, पर नहीं हो रहे विद्युत संयोजन
राजसमंद। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने आज विधायक कार्यालय पर जनता के अभाव अभियोग सुनें। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने आकर अपनी समस्याऐं रखी। विधायक ने तत्समय ही अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करने के निर्देश दिए।
किरण ने कहा कि विद्युत संयोजन देने में भारी अंधेर मचा हुआ है। मांग राशि जमा करवाने पर 2 माह में संयोजन देने का नियम है। गिलुण्ड के किशन जाट ने बताया कि उसने वर्ष 2007 में कृषि विद्युत संयोजन हेतु आवेदन दिया था। 2011 में मांग पत्र मिलते ही तुरन्त वितरण निगम में राशि जमा करवा दी। किन्तु अभी तक भी उसे विद्युत संयोजन नहीं दिया गया है। उन्होने तत्काल वितरण निगम के अधिकारियों से बात कर ऐसे सभी प्रकरण मे 7 दिन में विद्युत संयोजन देने के निर्देश दिए।
धोइन्दा के भी नारायण कुमावत एवं खुशकमल कुमावत ने वहां की मुख्य सड़क की दुर्दशा के बारे में अवगत करवाया। विधायक ने नगर परिषद आयुक्त से इस मार्ग का शीघ्र डामरीकरण करने को कहा।
कई नागरिकों ने परिवेदना दी कि इस वर्ष से सामान्य वर्ग के चयनित निर्धन परिवारों के विद्यार्थियों की छात्रवृति बंद कर दी गई है। इस वर्ष अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के चयनित निर्धन परिवारों के विद्यार्थियों को ही छात्रवृति दी जा रही है। गतवर्ष तक सभी निर्धन परिवारों को छात्रवृति दी जाती थी। किरण ने इसे राज्य सरकार और काग्रेंस पार्टी की भारी संवेदनहीनता बताया। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सामान्य वर्ग के चयनित निर्धन परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रवृति का लाभ अविलम्ब देने की मांग की।
जनसुनवाई में पुर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, भाजपा मजदुर महासंघ जिलाध्यक्ष गिरिराज कुमावत, सत्यनारायण पुर्बिया, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीलाल बाबेल (जुणदा), राजेन्द्र व्यास (जुणदा), मानसिंह बारहठ, खुशकमल कुमावत, पार्षद सुरेश पालीवाल, पार्षद चम्पालाल कुमावत, पार्षद विशाखा तिवारी, पुर्व पार्षद नारायण कुमावत, नारायण जाट (जुणदा), उदयसिंह राजावत, शंकर जाट (जवासीया), पार्षद रामेश्वर माली, पार्षद शिशुपाल चौधरी, देवीलाल साहू, जगदीश कुमावत, माणक कुमावत, सुन्दरलाल कुमावत, किशन जाट (गिलुण्ड) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!