भिक्षुक निर्धन निराश्रित दिव्यांग बुजुर्ग जनों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संचालित बदलाव भिक्षुक पुनर्वास गृह में आज गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया आज इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बीपी चंदेल एवं उपनिदेशक देवीलाल नागर उपस्थित रहे।
संगठन द्वारा रहवासियों को मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए पधारे हुए सभी अतिथियों ने तारीफ की। संस्थान की सचिव ईवादीप सक्सेना ने बताया कि 300 से भी ज्यादा लोगों को रोज़गार उपलब्ध करवाकर जीवन की मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की है, साथ ही सैकड़ों परिवार से बिछड़े हुए परिजनों को मिलवाया जा चुका है।