डॉ अम्बेडकर प्रतिमा शिलान्यास एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न

। मेनार।
डॉ अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति वल्लभनगर की ओर से डॉ अम्बेडकर छात्रावास वल्लभनगर  में    संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राम अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती को लेकर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजक मंडल के  युवा प्रभारी रमेश चंद्र मेघवाल एवं  मिट्ठू लाल  ने बताया कि  विचार गोष्ठी के साथ बाबासाहेब  डॉ अंबेडकर की प्रतिमा का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन भी डॉ अम्बेडकर छात्रावास वल्लभनगर परिसर  में किया  गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि सुखलाल डांगी थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के  संरक्षक ओंकार लाल मेघवाल थे। विशिष्ट अथिति वल्लभनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल डांगी,  डॉ अम्बेडकर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  खिलेंद्र मेघवाल , भटेवर प्रशासक हेमंत अहीर ,समिति के  संयोजक दूदाराम मेघवाल , महामंत्री कमलेश पोखरना, पूर्व जिला परिषद सदस्य खूबिलाल मीणा सहित  समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण  थे। आयोजक  मंडल के सुरेश के मेघवाल एवं देवीलाल वाडी ने बताया कि कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाल कर महिला शिक्षा पर जोर दिया। साथ ही आगामी एक माह में डॉ भीमराव अम्बेडकर की  प्रतिमा तैयार कर अनावरण एवं  गार्डन निर्माण कर   भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । जिसका अनुमोदन विधायक मद से हो चुका है । गौरतलब है कि उक्त विधानसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर की यह पहली प्रतिमा है। जिसको लेकर के डॉ अम्बेडकर के अनुयायियों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को के दौरान राजकुमार वाजमिया , राजमल भटेवर , सुरेश पुरियाखेड़ी , शांतिलाल मोडी , शांति लाल मेनार, सुरेश मेघवाल, महेश कुमार, विनोद मेघवाल, राजेंद्र मेनार , राजमल गुलाबनगर ,  देवीलाल वाडी, गंगाराम मीणा, बाबूलाल भील  ,सुलदेवसिंह मीणा,  सहित महिला युवा एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी गण  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय मेघवाल मेनार ने किया।
error: Content is protected !!