पूर्वांचल जन चेतना समिति (ट्रस्ट) ने योग दिवस पर फुटपाथ विक्रेताओं को दिया 101 भोजन पैकेट

“आज, 21 जून 2026, योग दिवस के पावन अवसर पर, पूर्वांचल जन चेतना समिति (चैरिटेबल ट्रस्ट) ने समाज के एक संवेदनशील तबके, सड़क किनारे कपड़े बेचने वाली फुटपाथ विक्रेताओं को 101 भोजन पैकेट वितरित किए। इन  संघर्षरत महिलाओं को अपने जीविकोपार्जन के लिए हर दिन असंख्य संघर्ष झेलने पड़ते हैं;।
वे सूर्योदय से पहले काम शुरू करती हैं, और समाज की धुरी बनकर आगे बढ़ती हैं। पूर्वांचल ट्रस्ट समिति के संस्थापक अध्यक्ष  रजनीश वर्मा के मार्गदर्शन मे पदाधिकारी मीना देवी झा, अनुराधा झा, शिल्पी सिंह, पूनम झा और अनामिका पांडे ने इस पहल के माध्यम से केवल भोजन ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान का भी संदेश दिया। यह कदम न केवल भौतिक सहायता था, बल्कि समाज में समता और अवसरों की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी था।” इस अवसर पर लोगों के बीच याेग की महत्वता के बारे में भी जागृति किया गया

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!