माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष हनुमान सिंह का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन

अजमेर 21 जून। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के उपरांत हनुमान सिंह को बधाई देने वालों का सिलसिला निरंतर जारी है। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ. प्रियाशील हाडा, पूर्व उप-महापौर संपत सांखला, भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तीर्थानी, सिन्ध इतिहास एवं साहित्य शोध संस्थान के अध्यक्ष कवल प्रकाश किशनानी तथा भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह परमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उपस्थित वक्ताओं ने हनुमान सिंह के लंबे प्रशासनिक एवं शैक्षणिक अनुभव, शिक्षा के क्षेत्र में उनकी गहन समझ तथा सकारात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई उपलब्धियां हासिल करेगा तथा शिक्षा की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।
इस दौरान आगंतुकों ने हनुमान सिंह का अभिनंदन एवं सम्मान किया तथा शिक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत, प्रभावी एवं छात्रहितैषी बनाने की अपेक्षा व्यक्त की। हनुमान सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कंवल प्रकाश किशनानी
9829070059

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!