बम्बई के फ़ैशन कोरियोग्राफर देंगे ग्रूमिंग

Oplus_16908288

जयपुर। परंपरागत परिधान को नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए इंडियन ट्रेलब्लेज़र भारतीय परिधान साड़ी क्वीन का आयोजन साड़ी वेयर कम्पीटीशन के नाम से आगामी 22 अगस्त को करने जा रहा है।

संस्था की आइकोन शान्ति भटनागर ने बताया संस्था ने बताया कि नॉमिनेशन बंद। करने के साथ आज दूसरी बार ग्रूमिंग आरम्भ की है। जोकि बम्बई के फ़ैशन कोरियोग्राफर यश सवारिया करेंगे।

आयोजक नीरज माथुर ने बताया कि जयपुर में इस कोरियोग्राफी में ऐसा शो पहली बार होगा जो कि पूर्ण रूप से सावन के अवसर पर शिव पार्वती को अर्पित होगा। आज ग्रूमिंग में सभी प्रतिभागियों को प्रथम बार अभ्यास करवाया।
इसी क्रम में प्रतिभागियों की उपस्थिति में विधायक काली चरण सराफ ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।
संस्था के आयोजक डॉ. नीरज माथुर ने बताया कार्यक्रम के लिए 30 से ऊपर प्रतिभागी अपना टैलेंट शोकेस करेंगी ।
ऐसा शो जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दे ओर कार्यक्रम में पूर्ण शिव अभिभूत हो जाएंगे।
error: Content is protected !!