भारतीय संस्कृति और पारंपरिक परिधानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *इंडियन ट्रेलब्लेजर की ओर से ‘साड़ी क्वीन 2026’ सावन थीम फैशन शो* का आयोजन किया जा रहा है जिसकी की आज प्रतिभागियों के लिए ग्रूमिंग स्थानीय होटल ओरियन एक्सप्रेस में रखी गई कार्यक्रम *22 अगस्त 2026 को पोद्दार बिजनेस स्कूल, सीतापुर के ऑडिटोरियम, जयपुर में शाम 4 बजे** आयोजित होगा।
आयोजक डॉ. नीरजआतुर ने बताया कार्यक्रम में सावन की थीम पर प्रतिभागी विभिन्न पारंपरिक साड़ियों में रैंप वॉक करते नजर आएंगे। साड़ियों के रंग, पारंपरिक श्रृंगार और भारतीय संस्कृति की विविध झलक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी जिसमें की भारत भर के प्रदेशों का परिधान शो केश किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से भारतीय परिधान और नारी सौंदर्य के पारंपरिक स्वरूप को आधुनिक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम में शिव की आराधना के लिए एक विशेष नृत्य प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा जिस्म की उम्मीद की जाती है कि समस्त दर्शकों के रोंगटे तक खड़े होंगे।
सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। भगवान शिव को शक्ति, त्याग, सरलता और प्रकृति का प्रतीक माना गया है। इसी धार्मिक और सांस्कृतिक भावना को कार्यक्रम की थीम से जोड़ा गया है। कार्यक्रम में शिव भक्ति से जुड़े सांस्कृतिक रंगों के साथ **‘हर हर महादेव’** का जयघोष भी सुनाई देगा।
आयोजक **इंडियन ट्रेलब्लेजर** के अनुसार ‘साड़ी क्वीन 2026’ का उद्देश्य फैशन के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वासजी और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह है। सावन की हरियाली, रंग-बिरंगी साड़ियां, पारंपरिक श्रृंगार और शिव भक्ति के संगम वाला यह आयोजन जयपुर में आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।