कांग्रेस की कमान मोहन प्रकाश को

वसुंधरा राजे को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपे जाने के बाद कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण भाजपा में ब्राह्मण नेताओं को हाशिए पर डालना है। अब प्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों में अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए दुबारा ब्राह्मण कार्ड खेलने की तैयारी कर ली है।

प्रदेश कांग्रेस के अधिकृत सूत्रों की मानें तो बा्रह्मण कार्ड खेलने के लिहाज से मोहन प्रकाश को प्रदेश कांग्रेस की कमान दी जा सकती है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के नेता भाजपा में दिग्गज ब्राह्मण नेताओं को हाशिये पर रखने वाली बात सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक भी पहुंचाने वाले हैं।

 

सर्वमान्य नेता पर खेल सकती है दांव

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेज पिछली बार जब सत्ता में आई थी उससे सवा साल पहले प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष ब्राह्मण नेता डॉ. सीपी जोशी व नेता प्रतिपक्ष बीडी कल्ला को बनाया गया था। ये दोनों ही कांग्रेस के दिग्गज रहे हैं और ब्राह्मण समाज में इनका वर्चस्व है। लिहाजा पार्टी को खासा ब्राह्मण वोट मिले। इस रणनीति के मुताबिक एआईसीसी में सचिव व महाराष्ट्र और गुजरात के प्रभारी मोहन प्रकाश को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौपी जा सकती है।

error: Content is protected !!