वसुन्धरा राजे का राज्य सीमा पर भव्य स्वागत

जयपुर । भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी एवं भीम विधायक हरिसिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वसुन्धरा राजे जी का शाहजहांपुर में राज्य सीमा पर भव्य स्वागत किया गया। वसुन्धरा राजे ने सभी कार्यकर्ताओं से राज्य में कांग्रेस की भ्रष्ट एवं अक्षम सरकार के विरूद्ध जनजागृति के लिए कटिबद्ध होने का आह्वान किया। किरण माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस की अक्षम सरकार के कारण आर्थिक दलदल में फंस गया है। वसुन्धरा राजे को राज्य का नेतृत्व सौंपने से जनता में भारी उत्साह है। कांग्रेस सरकार की विदाई की गिनती प्रारम्भ हो चुकी है। स्वागत करने के लिए डॉ. प्रकाश अग्रवाल न.पा. चौयरमेन, अमित गोयल युवा मोर्चा प्रदेश नेता, सत्यप्रकाश काबरा, सत्यनारायण पुर्बिया, श्यामलाल चौहान पूर्व प्रधान, किशोर गुर्जर, अर्जुन मेवाड़ा, दिनेश पालीवाल, राघव पारीक, किशन जाट, रामेश्वर तेली, प्रजीत तिवारी, मुकेश टांक, गिरिराज कुमावत, अरुण बोहरा, लेहरुलाल जाट, कमला जोशी, गोपाल बोहरा, राजेन्द्र मेवाड़ा, मानसिंह बारहठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!