राजसमंद के कार्यकर्ताओं ने किया कटारिया का स्वागत

gulab katariaराजसमन्द | भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की
बैठक में वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया को सर्वसम्मति से विधायक दल का
नेता चुना गया इस अवसर पर राजसमन्द जिले से गए भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने
कटारिया का श्रीनाथजी की छवि, इकलाई एंव फूलमालाओं से स्वागत किया |
भाजपा मीडिया जिला संयोजक मधुप्रकाश ने बताया की विधानसभा में प्रतिपक्ष
के नेता बनने पर प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी कर मिठाइयां वितरित की गई
| स्वागत अवसर पर जिलाध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी,पूर्व अध्यक्ष हरिओम सिंह
राठोड़, नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान ,राजसमन्द विधायक किरण
महेश्वरी,भीम विधायक हरी सिंह रावत, , पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री
सुरेन्द्र सिंह राठोड़,  पूर्व विधायक बंशी लाल खटिक, जिला महामंत्री महेश
पालीवाल,अशोक रांका, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह, हुकुम सिंह रावत,
वीरेंद्र पुरोहित,गोविन्द सोनी, महेंद्र सिंह चौहान, बोथमल जाट, अमर सिंह
चौहान, शफी मो.छिपा,चिरंजीलाल लाल टाक, लक्ष्मण सिंह सहित अनेक
कार्यकर्त्ता मोजूद थे|

error: Content is protected !!