जयपुर। भारत में ऑनलाइन ट्रेडिंग में सबसे बड़ी कंपनी इबे इंडिया की ओर से बुधवार को जारी सैंसस-2012 में जयपुर को भारत का तीसरा सबसे बड़ा ईकॉमर्स हब घोषित किया गया। इलैक्ट्रॉनिक्स, लाइफ स्टाइल, कलेक्टिबल्स और मीडिया कैटेगरीज में ट्रेडिंग करने वाली ईबे इंडिया की ऑनलाइन शॉपिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर दिल्ली, दूसरे पर मुंबई, चौथे पर बैग्लुरू और पांचवें स्थान पर चैन्नई शहर को रखा गया हैं।
ईबे सैंसस में पिछले साल जयपुर ऑनलाइन शॉपिंग के शीर्ष शहरों की सूची में चौथे पायदान पर था। अब एक स्थान उझलकर जयपुर तीसरे पायदान पर पहुंच गया है।
कंपनी के स्ट्रैटेजी हैड रातुल घोष ने बुधवार को यहां ईबे सैंसस गाइड का 5वां सस्करण जारी किया। इसमें देश में 20 प्रमुख ईकॉमर्स हब, 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में ऑनलाइन खरीदारी, आयात, बिक्री और निर्यात आदि के प्रमुख रुझानों का ब्योरा सहेजा गया है। इस सैंसस में ईबे ने 201 देशों को होने वाले निर्यात तथा 141 देशों से आयात संबंधी रुझानों की भी जानकारी दी है।