जयपुर/बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को हिन्दूस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) दो अधिकारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी जोधपुर में हिन्दुस्तान पेट्रौलियम के मोबाइल लैब कार्यरत है।
ब्यूरो के उप महानिरीक्षक संजीब कुमार नार्जारी ने बताया कि बीकानेर निवासी रमेशचन्द्र का बीकानेर में जयपुर रोड पर एचपीसीएल का एक पेट्रोल पंप है। गत छह अप्रैल को एचपीसीएल जोधपुर के मोबाइल लैब अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने इस पंप का निरीक्षण किया। इस दौरान पेट्रोल पंप पर गैस के चार सिलेण्डर मिले तथा वहां लगी सील भी सही नहीं पाई गई।
ब्यूरो की टीम ने रविवार को अपना जाल बिछा कर परिवादी का सम्पर्क अशोक कुमार मीणा से करवाया। मीणा ने उसे बीकानेर स्थित होटल विंस में बुलाया, जहां मीणा के कहने पर परिवादी ने रिश्वत के पांच हजार रुपए एचपीसीएल जोधपुर के सीनियर लैब एसिस्टेंट अशोक कुमार व्यास को सौंपे। तभी इशारा मिलते ही ब्यूरो की टीम ने वहां दबिश देकर सीनियर लैब असिस्टेंट व्यास व मोबाइल लैब अधिकारी मीणा को गिरफ्तार कर लिया।