विश्व शांति के लिए तीन दिवसीय यज्ञ शुरू

jaipur 18-4-2013 02जयपुर। अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा आश्रम संस्थान पदमपुरा (जयपुर) की ओर से परम संत स्वामी रामप्रसाद महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरूवार को पदमपुरा स्थित आश्रम में 51 कुण्डीय विश्व शंाति यज्ञ शुरू हुआ। तीनदिन चलने वाले इस यज्ञ में 51 जोड़े शामिल हुए हैं। यज्ञ की पूर्णाहुति 20 अप्रैल को रामनवमी पर होगी।

विश्व शांति यज्ञ प्रारंभ होने से पहले शिवदासपुरा से करीब 4 किलोमीटर दूर पदमपुरा स्थित आश्रम तक महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर विशाल कलश यात्रा निकाली। यात्रा में आगे-आगे बैण्डवादक मधुर स्वर लहरियां गुंजाते चल रहे थे। घोड़ों पर बैठकर विशाल पताका उठाए धर्मालुओं और जयघोष तथा भजनों से पूरा माहौल धार्मिक बन गया था।
कलश यात्रा आश्रम पर पहुंची, जहां 51 कुण्डीय विश्व शांति यज्ञ शुरू हुआ। इस यज्ञ में गायत्री परिवार जयपुर द्वारा सहयोग किया जा रहा है।
jaipur 18-4-2013संस्था के स्वामी भैरू प्रसाद जी महाराज ने बताया कि परम संत स्वामी राम प्रसाद अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा आश्रम संस्थान की ओर से मानव सेवा के तथा अनेक धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से दहेज प्रथा के उन्मूलन के लिए चार बार सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जा चुके। राजस्थान खटीक समाज सेवा समिति की ओर से इस बार 25 मई को दौसा जिले के कीर्ति नंगला गांव में 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसका सारा व्यय संस्थान वहन करेगा।
भैरू प्रसाद जी महाराज ने बताया कि यज्ञ में भाग लेने के लिए पूरे राजस्थान के अलावा दिल्ली, गुजरात, मुम्बई, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, सहित देशभर से बड़ी संख्या में खटीक समाज के बंधु आए हैं। तीन दिन के इस आयोजन में लगभग 30-40 हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। यज्ञस्थल पर मेले जैसा माहौल नजर आ रहा है।
कल्याण सिंह कोठारी

error: Content is protected !!