मेवाड़ वागड़ के साथ धोखा किया है गहलोत सरकार नें ׃किरण

Kiran 20-4-2013उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार नें मेवाड़ वागड़ के साथ धोखा किया है। यह अंचल 4 वर्षों से उपेक्षा और भेदभाव का दंश झेल रहा है। सरकार नें प्रोद्योगिकी संस्थान और पारपत्र कार्यालय मेवाड़ से छिन लिए है। अंचल में रेल, सड़क और संरचना विकास की उपेक्षा aकी जा रही है। नया औद्योगिक निवेश नहीं के बराबर है। उच्च न्यायालय की खण्डपीठ की न्यायोचित मांग पर सरकार अड़ंगा लगा रही है।

किरण नें कहा कि मुख्यमंत्री की संदेश यात्रा मेवाड़ वागड़ के घावों पर नमक छिड़कने जैसी है। साबरमती बेसिन का पानी बीसलपुर ले जाने का षडयंत्र किया जा रहा है। जब जब केन्द्र से लेकर गाँवों तक कांग्रेस की कड़ी से कड़ी मिली है जनता को भारी कष्ट हुआ है। कांग्रेस का एक ही संदेश है, वे जनता को झूंठे वादों से भ्रमित कर सत्ता सुख भोगते हैं। कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण ही जन साधारण महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है।

राजस्थान विकास की दौड़ में 16वें स्थान पर लुढ़क गया हैं। मुख्यमंत्रीजी बताए कि ऐसा क्यों हु्आ? क्यों राज्य में 10 लाख रोजगार कम हो गए हैं? राज्य में नया निवेश क्यों नहीं हो रहा हैं? बेकारी से त्रस्त युवा वर्ग क्यों पलायन करने को विवश है? उदयपुर में पारपत्र सेवा केन्द्र क्यों नहीं खोला गया? उच्च न्यायालय की खण्डपीठ की स्थापना के लिए वे क्या करेंगे?

किरण नें कहा कि मुख्यमंत्री के सरकारी प्रचार अभियान को यात्रा कहना ही गलत है। केवल कुछ चयनित स्थानों पर सभाएं करने को यात्रा नहीं कहा जा सकता है। राजस्थान में परिवर्तन की आंधी चल पड़ी है। जनता ने समझ लिया है कि विकास और कल्याण के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। वसुन्धरा जी का नेतृत्व जनता की पहली पसंद है। मुख्यमंत्री के प्रचार अभियान में जनता की नगण्य भागीदारी के संकेत स्पष्ट हैं कि राज्य से कांग्रेस की विदाई सुनिश्चित है।

error: Content is protected !!