कांग्रेस नें भारत की प्रतिष्ठा गिरायी:किरण माहेश्वरी

Kiran Add 4 (1) 14-4-2013उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि चीनी घुसपैठ पर सरकारी
दृष्टिकोण और पाकिस्तानी जेल में सरबजीत की हत्या के मामले में भारत सरकार की असफलता के कारण विश्व में भारत की प्रतिष्ठा को गंभीर ठेस पहुँची है। कांग्रेस नें भारत की छवि एक दूर्बल और कोई भी प्रतिक्रिया करने में अक्षम राष्ट्र की बना दी है। सभी पड़ोसी देश भारत को धमका रहे हैं।

विदेशमंत्री की चीन यात्रा निरस्त करें
किरण नें कहा कि चीन नें लगभग 750 कि.मी. भारतीय भूभाग पर कब्जा कर लिया है। वह भारतीय सीमा में लगाए गए तम्बुओं तक सड़क बना रहा है। उसके ट्रक वहां तक बिना किसी बाधा के आ जा रहे हैं। ऐसे समय में भारतीय विदेश मंत्री की चीन यात्रा का कोई ओचित्य नहीं है। चीन के साथ सख्ती और शक्ति की भाषा ही एकमात्र विकल्प है। चीन की घुसपैठ को 3 सप्ताह से अधिक समय हो गया है, किन्तु प्रधानमंत्री लाचारी और असहाय मुद्रा ही दिखा रहे हैं।

पाकिस्तान के प्रति कांग्रेस की है कायरतापूर्ण नीतियाँ
किरण नें कहा कि पाकिस्तान के प्रति कांग्रेस की कायरतापूर्ण नीतियों के कारण भारत को भारी मूल्य चुकना पड़ रहा है। मुम्बई हमलों के दोषी आजाद घुम रहे हैं। दाउद पाकिस्तान से भारत में अवैध व्यवसाय और रंगदारी वसुलने का काम कर रहा है। सरबजीत की हत्या पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया एक कायर और दुर्बल देश के समान रही है। भारत में नकली नोटों से अर्थ व्यवस्था को ध्वस्त करने का पाकिस्तान प्रयास कर रहा है।

भारत की वैश्विक शक्ति की साख को गंभीर आघात
किरण नें कहा कि चीनी घुसपैठ पर भारत सरकार की लाचारी और पाकिस्तान, बांगलादेश, श्री लंका और मालदीव जैसे देशों के प्रति नीति में अस्पष्टता के कारण भारत की वैश्विक महाशक्ति के दावों पर गंभीर आघात लगा है। आज तो भारत एक क्षेत्रीय शक्ति के रुप में भी अपनी साख गवां रहा है।

कांग्रेस के हाथों भारत है असुरक्षित
यह स्पष्ट है कि कांग्रेस की कायरतापूर्ण नीतियों के कारण भारत की सुरक्षा पर गंभीर खतरे उत्पन्न हो गए हैं।

error: Content is protected !!