खाद्य सुरक्षा पर देश को धोखा दे रही है कांग्रेस : किरण

Kiran Add 4 (1) 14-4-2013उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस खाद्य सुरक्षा पर देश को धोखा दे रही है। तत्कालीन रेल और विधि मंत्री को समय पर पदों से नहीं हटा कर कांग्रेस नें सदन महीं चलने देने के षडयंत्र किया था। केन्द्र सरकार नें खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पालना के लिए आवश्यक धनराशि का अपने बजट में कोई प्रावधान ही नहीं कर रखा है। इसीलिए वो इस विधेयक को लम्बित रखना चाहती थी।

किरण ने कहा कि कांग्रेस षडयंत्रों और सफेद झुंठ के सहारे जनता को भ्रमित करने में निष्णात है। आजादी के बाद से ही हर चुनाव में नारे बदल कर वो जनता को भ्रमित करती रही है। सदन के अवसान के तुरंत बाद भ्रष्ट मंत्रियों को पद से हटाने से ही सारा दृश्य स्पष्ट हो जाता है। कांग्रेस पार्टी नें सरकारी पदों को बेचने की नई कला विकसित करली है।

error: Content is protected !!